Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Feng Shui Tips: इन 9 फेंग शुई टिप्स से धन धान्य से भर जाएगा घर

    अगर आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और धन व्यर्थ के कार्यों में नष्ट हो रहा है तो यहां बताए गए फेंग शुई टिप्स फॉलो करें। 
    author-profile
    Updated at - 2021-09-07,18:13 IST
    Next
    Article
    feng shui tips for money

    भारतीय वास्तुशास्त्र की तरह फेंगशुई भी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक है। वैसे तो फेंग शुई चीनी वास्तुशास्त्र है लेकिन भरतीय भी इसका इस्तेमाल घर की सुख समृद्धि के लिए करते हैं। चीनी वास्तु में समस्याओं के समाधान हेतु और जीवन में सुख-समृद्धि एवं संपन्नता लाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। यह बहुत ही सरल और आसानी से उपलब्ध चीजों से ठीक की जा सकती हैं और इनका प्रभाव काफ़ी बेहतर देखने को मिलता है। 

    आज के समय में सुखी और सहज जीवन व्यतीत करने के लिए धन मुख्य कारक है। इसलिए हर व्यक्ति सुख शांति के लिए धन प्राप्ति की तलाश में लगा रहता है। अगर आप भी आर्थिक परेशानियों में हैं और धन प्राप्ति का मार्ग चाहते हैं तो जानी मानी एस्ट्रोलॉजी और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉ आरती दहिया इस लेख में बता रही हैं फेंग शुई के कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो आपको धन धान्य से भर देंगे।

    बांस के डंठल का पौधा लगाएं 

    bamboo tree feng shui

    यदि आपको जीवन में धन की कमी महसूस हो रही है तो इसे दूर करने के लिए घर में 6 बांस के डंठल का पौधा लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार छह बांस के डंठल वाला पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। इस उपाय से आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा और यदि आप आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं तो इससे भी मुक्ति मिलेगी। 

    विंड चाइम लगाएं 

    wind chime feng shui

    फेंग शुई के अनुसार यदि घर के ईशान कोण में कोई दोष है तो व्यक्ति के अत्यधिक प्रयासों के बाद भी उसके व्यवसाय में प्रगति नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में आपको घर के इस स्थान पर एक सुन्दर विंड चाइम लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि  होगी और हर तरफ़ से सकारात्मक ऊर्जा आएगी। यही नहीं, आपको मुख्य रूप से धन लाभ होगा। 

    मछलियों का जोड़ा लटकाएं

    fish couple 

    कई बार ऐसा होता है कि हमारा धन व्यर्थ के कामों में नष्ट होता है और हमें इसका कारण भी पता नहीं चल पाता है। ऐसे में मछलियों के सुन्दर जोड़े की आकृति को घर में किसी भी स्थान पर लटकाएं। आप इसे मुख्य द्वार के पास भी लटका सकते हैं। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी और घर में सुख समृद्धि आएगी क्योंकि मछलियों को समृद्धि का मुख्य द्वार माना जाता है।

    इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: सुख शांति के लिए घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान में रखें ये बातें

    aarti dahiya feng shui tips for money

    हाथ ऊपर किया लाफ़िंग बुद्धा

    यदि आपको ऐसा लगता है कि आपकी क़िस्मत आपका साथ नहीं दे रही है और सभी काम बिगड़ रहे हैं, तो आप दोनो हाथ ऊपर किया हुआ लाफ़िंग बुद्धा (सुख समृद्धि के लिए लगाएं लाफिंग बुद्धा) अपने घर के उत्तरी भाग में लगाएं। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी और घर में धन आएगा। 

    घर में फव्वारा लगाएं 

    fountain at home

    आरती दहिया बताती हैं कि यदि घर की पूर्वोत्तर दिशा में फव्वारा लगाया जाए तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है, फेंगशुई के अनुसार फव्वारे के पानी का बहाव घर की ओर होने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद घर में सदैव बना रहता है।

    वेल्थ शिप लगाएं 

    फ़ेंग शुई में वेल्थ शिप का बहुत अधिक महत्त्व है। आर्थिक लाभ और समृद्धि के लिए आप वेल्थ शिप को अपने घर या कार्यस्थल की नॉर्थवेस्ट दिशा में रखें। ऐसा करने से संचित धन में वृद्धि होती है। 

    फेंगशुई मेढक रखें 

    feng shui frog

    यदि आप अधिक पैसे को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं और अपने जीवन में आर्थिक प्रगति चाहते हैं तो फेंगशुई मेढक रखना आपके लिए सर्वोतम होगा। अगर आप इसे घर के लिविंग रूम में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में रखते हैं तो ये आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। यही नहीं फेंग शुई मेढक धन के आगमन के नए रास्ते भी खोलता है।

    Recommended Video

    9 फेंगशुई फ्रॉग लाएं 

    फाइनेंशियल बूस्ट के लिए 9 फेंगशुई फ्रॉग खरीद कर लाएं और घर की सभी खास जगहों पर जैसे लिविंग रूम, डाइनिंग रूम, मुख्य द्वार पर रखें, लेकिन इन्हें किचन, बेडरूम और टॉयलेट के आस-पास भूलकर भी न रखें, इससे घर में परेशानियां और दुर्भाग्य आ सकता है।

    लाल रिबन में तीन फ़ेंग शुई सिक्के 

    feng shui coins

    यदि घर की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, तो धन की वृद्धि के लिए आप एक लाल रिबन में तीन फ़ेंगशुई सिक्के बांधकर किसी शुक्रवार को अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से घर में बरकत होगी और घर धन -धान्य से भर जाएगा। 

    इसे जरूर पढ़ें:Fengshui tips: जब खर्चा हो आउट ऑफ कंट्रोल तो चाइनीज कॉइन से खुल जाएगी आपकी किस्मत

    फेंग शुई की ये सभी टिप्स आपको मालामाल कर सकती हैं। इसलिए अगर आपको भी लगता है कि घर की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। 

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit: freepik, pixabay, shutterstock and unsplash 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi