इन सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैन्स

पैरेंट्स बनना किसी भी कपल के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसलिए आज के समय में कपल्स शादी करने के बाद फैमिली प्लानिंग बेहद सोच-समझकर करते हैं। हालांकि, वो अलग बात है कि भारतीय समाज में जब एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधता है तो उसे करीबी व जानने वाले इसी उत्सुकता में रहते हैं कि वह गुड न्यूज कब दे रहे हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। जब एक बॉलीवुड कपल शादी करते हैं तो ना केवल फैन्स उनके खुशहाल शादीशुदा जिन्दगी की कामना करते हैं, बल्कि उनके पैरेंट्स बनने की जल्दी भी कहीं ना कहीं उनके मन में होती हैं। हालांकि, बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने से पहले अपने करियर व अन्य सभी पहलुओं पर विचार करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जो लंबे समय से शादी के बंधन में बंध चुके हैं, लेकिन आज भी लोग इनके घर में किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे हैं। जानिए इनके बारे में-
प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित एक भव्य समारोह में हुई थी। इनकी शादी को तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इन्होंने कोई गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर नहीं की है। हालांकि, आज भी फैन्स इनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर
नेशनल अवॉर्ड विनर विद्या बालन को उनकी गजब की एक्टिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। वह सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ दिसंबर 2012 में वैवाहिक बंधन में बंधी थी। दक्षिण भारतीय और पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने शादी की थी। आज 40 प्लस की उम्र में भी विद्या ने अपनी फैमिली आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया। हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाहें उड़ी, लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। फैन्स आज भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब फैन्स को उनके बेबी की खबर सुनने को मिलेगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- सैफ अली खान से दीपिका पादुकोण तक, स्पोर्ट स्टार के इन बच्चों ने चुना बॉलीवुड में करियर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु ने फिल्म अलोन के अपने सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। यह जोड़ा 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंध गया था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 2015 में अपनी फिल्म, अलोन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आ गए थे। एक-दूसरे को डेट करने उन्होंने शादी कर ली थी। पहले, करण की मां उम्र के अंतर के कारण इस शादी के खिलाफ थीं, लेकिन बाद में वह राजी हो गई थीं। हालांकि, आज भी फैन्स इस जोड़े के घर किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा

बॉलीवुड की फैशनिस्टा, सोनम कपूर, ने 08 मई, 2018 को आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शुरूआत में, मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं। बाद में, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और शादी कर ली थी। इसके बाद फैन्स उनके घर गुड न्यूज का वेट कर रहे हैं। हाल ही में, जब सोनम कपूर की बहन रिया कपूर की शादी हुई, तब भी सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, सोनम ने इन सभी अफवाहों को महज एक अफवाह ही बताया था, जिसके बाद उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे।
इसे ज़रूर पढ़ें- साल 2021 में इन कपल्स ने अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।