कबीर सिंह से लेकर सिंबा तक, बॉलीवुड की ये फिल्में हैं साउथ की रीमेक

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में जो साउथ मूवी का रिमेक हैं।   
Updated:- 2022-12-24, 12:48 IST
image

बॉलीवुड की कुछ फिल्में रिलीज के साथ ही लोगों को पसंद आ जाती है। ऐसे में आपके मन में सवाल आ सकता है कि फिल्म मेकर्स के पास कहानी कहा से आती है? बता दें कि कई बार फिल्में रिमेक भी होती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं साउथ की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो साउथ का रीमेक हैं। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में। 

कबीर सिंह (Kabir Singh)

kabir singh movie

कबीर सिंह फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह फिल्म रिमेक है? बता दें कबीर सिंह 2017 में रिलीज हुई अर्जुन रेड्डी फिल्म का रिमेक है। कबीर सिंह फिल्म में हमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिली थी। 

इसे भी पढ़ेंः ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

हाउसफुल (Housefull)

आपने भी आज तक कई बार हाउसफुल फिल्म देखी होगी और उसके बारे में लोगों को बात करते देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि हाउसफुल फिल्म की कहानी कहां से ली गई है? काथला कथाला 1998 (Kaathala Kaathala) की एक तमिल फिल्म है जिसमें कमल हासन और प्रभु देवा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को बॉलीवुड में हाउसफुल नाम से बनाया गया था।

सिंबा (Simbba)

simmba film

सिंबा फिल्म प्रकाश राज, एनटी रामा राव जूनियर और काजल अग्रवाल की तेलुगू फिल्म टेम्पर की रीमेक है जो 2015 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई सिंबा फिल्म में रणवीर सिंह से पुलिस वाले का किरदार निभाया था। लोगों ने सिंबा फिल्म की कहानी खूब इंजॉय की लेकिन यह फिल्म कहा से ली गई है यह बहुत कम लोग जानते थे। 

इसे भी पढ़ेंः माहिरा खान से लेकर फवाद खान तक, ये पाकिस्तानी स्टार्स कर चुके हैं बॉलीवुड में काम

वांटेड (Wanted)

पोकिरी एक तेलुगु फिल्म है, जो 2006 में रिलीज़ हुई थी और इसमें मेगास्टार महेश बाबू ने अभिनय किया था। इसे हिंदी में प्रभु देवा ने सलमान खान, आयशा टाकिया आज़मी और प्रकाश राज के साथ बनाया था। 2009 में जनता को वांटेड फिल्म देखने को मिली जिसकी कहानी इसी फिल्म से ली गई है। 

तो ये थी कुछ बॉलीवुड की फिल्में जो साउथ का रिमेक हैं। आपको यह फिल्में कैसी लगी थी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएगा।  

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।