herzindagi
fact about kalki dham mandir sambhal

Kalki Dham Mandir: PM मोदी ने किया कल्कि मंदिर का शिलान्यास, जानें इससे जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

श्री कल्कि धाम मंदिर एक ऐसा खास मंदिर है, जिसके निर्माण से जुड़े तथ्य हमारे शास्त्रों से जुड़े हुए हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-20, 15:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर के निर्माण के लिए उम्मीद जताई गई है कि इसे बनने में कुल 5 साल लग जाएंगे। मंदिर का निमार्ण एक अलग पत्थर से किया जाएगा। आखिर इस मंदिर में क्या-क्या खास चीजें होंगी, इससे जुड़ी सभी जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में आपको देंगे। 

मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

kalki dham mandir in up

  • मंदिर का निर्माण कुल 5 एकड़ जमीन पर होने वाला है। इसके साथ ही, मंदिर कुल 108 फीट ऊंचा होगा।
  • मंदिर को संभल जिले के एंकरा कबोह इलाके में बनाया जा रहा है।
  • इस मंदिर का कनेक्शन अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मंदिर  बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से बनाया जाएगा। इन्ही पत्थरों से अयोध्या का राम मंदिर और सोमनाथ मंदिर भी बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने UAE में किया पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें

  • मंदिर में हर चीज पत्थर और मानव निर्मित होगी, इसमें स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होने वाला है। 
  • मंदिर में कुल 10 गर्भगृह बनाएं जाएंगे और भगवान के सभी 10 अवतारों को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। (Delhi-NCR में स्थित प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर)
  • मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट करवा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। 

kalki dham mandir

  • आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि मंदिर के निर्माण के लिए गंगा समेत देश की सभी बड़ी नदियों का जल और ज्योतिर्लिंगों की मिट्टी लाई गई है। 
  • कल्कि भगवान कौन है- इस अवतार को भगवान विष्णु का 10वां रूप माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, भगवान विष्णु इस अवतार में पृथ्वी पर कलयुग का अंत करने के लिए आएंगे। 
  • कल्कि धाम के मंदिर में सफेद घोड़े की प्रतीमा भी बनाई जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि जब भगवान धरती पर आएंगे, तो सफेद घोड़े पर सवार होकर आएंगे। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- मुंबई के इन मंदिरों में करे बप्पा के दर्शन, Ganesh Chaturthi पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह

  • कल्कि धाम के प्राचीन मंदिर के पास भगवान की प्रतिमा घोड़े के साथ है।
  • शास्त्रों में ये बात लिखी गई है कि जब कल्कि भगवान आएंगे, तो उन्हें भोले बाबा द्वारा उन्हें देवदत्त नाम का एक सफेद घोड़ा मिलेगा। 
  • यह घोड़ा कोई आम घोड़े जैसा नहीं है, क्योंकि घोड़े के 3 पैर जमीन पर और 1 पैर हवा में है। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान विष्णु धरती पर अपना 10वां अवतार ले लेंगे, तो घोड़े के चारों पैर पर जमीन पर होंगे। 

यूपी के संभल में ही क्यों बनाया जा रहा है मंदिर

धार्मिक मान्यता के अनुसार  साधु संतों का मानना है कि भगवान अपने 10वें अवतार के साथ किसी ऐसी जगह अवतरित होंगे जहां 68 तीर्थ होंगे। ये जगह संभल या कोई ओर गांव भी हो सकता है। क्योंकि संभल में 68 तीर्थ नहीं है। लेकिन इसके बाद भी काफी सोच-विचार के बाद संतों की ओर से ये संभावना जताई गई है कि जगह संभल माना जा सकता है।  (दिल्ली के इन प्रसिद्ध शिव मंदिर में दर्शन करें)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।