herzindagi
battle of panipat facts in hindi

पानीपत के बारे में जानिए जहां बाबर, अकबर और इब्राहिम लोदी आए थे आमने-सामने

आइए इस लेख में पानीपत युद्ध का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-04-14, 14:56 IST

भारत में मौजूद हर राज्य, शहर और जिले का अपना एक ही प्राचीन इतिहास रहा है, जिसे एक संघर्ष और बलिदान के बाद गाढ़ा गया है। इसलिए हिंदुस्तान का हर राज्य चाहे वो मध्य प्रदेश हो या फिर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात आदि की अपनी एक अलग ही कहानी है। इन राज्यों का इतिहास पढ़ना या फिर इन राज्यों में हुए युद्ध के बारे में जानना ज्ञानवर्धक हो सकता है।

ऐसा ही हरियाणा में मौजूद पानीपत का इतिहास भी बेहद रोचक रहा है। यहां एक नहीं बल्कि तीन-तीन युद्ध हुए हैं जो भारतीय इतिहास में आज भी नाम लिया जाता है। पानीपत के युद्ध में दिल्ली के शासक और हुमायूँ के पिता बाबर, इब्राहिम लोदी और मराठा साम्राज्य का नाम भी जुड़ा हुआ है। आज इस लेख में हम आपको पानीपत के युद्ध के बारे में रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

पानीपत का प्रथम युद्ध

facts about first battle of panipat inside

जब भी पानीपत शहर का नाम लिया जाता है तो पानीपत का प्रथम युद्ध और फिर से द्वितीय और तृतीय युद्ध का जिक्र होता है। कहा जाता है कि इस युद्ध के बाद दिल्ली में मुग़ल साम्राज्य की नीव रखी गई थी। जी हां, ज़हीर उद्दीन मोहम्मद बाबर की सेना ने दिल्ली के तत्कालीन सुल्तान इब्राहिम लोदी को युद्ध में परास्त करके दिल्ली की गद्दी अपने कब्जे में ले लिया।(हरियाणा की 10 प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें)

पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल 1526 में लड़ा गया था। कहा जाता है कि इस बाबर की सेना में लगभग 12-15 हज़ार पौदल सैनिक और 20 से अधिक तोप थी जिसके सामने इब्राहिम लोदी अधिक समय तक टिक नहीं सका। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि कम से कम 300 युद्ध हाथियों को भी शामिल किया गया था। इस युद्ध में जिस पैमने पर गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया था उससे पहले किसी भी युद्ध में नहीं देखा गया था।

इसे भी पढ़ें:लोकप्रिय हिंदी उपन्यास पर आधारित इन फिल्मों के बारे में कितना जानते हैं आप

पानीपत का द्वितीय युद्ध

information about second battle of panipat inside

जिस तरह से पानीपत का प्रथम युद्ध इतिहास में दर्ज है ठीक उसी तरह पानीपत का द्वितीय युद्ध भी इतिहास के पन्नों में मोटे अक्षरों में दर्ज है। यह युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। अकबर के इस जीत के बाद दिल्ली की गद्दी पर पूर्ण अधिकार हो गया।(हल्दीघाटी के बारे में जानें)

कहा जाता है कि इस युद्ध में अकबर के सेनापति खान जमान और बैरम खान में अहम भूमिका निभाई थी। उधर एक अन्य कहानी है कि उस समय अकबर केवल तेरह वर्ष का था। कहा जाता है कि इस लड़ाई में पहली बार बारूदी आग्नेयास्त्रों और मैदानी तोपखाने का प्रयोग किया गया था।

इसे भी पढ़ें:बिहार का इतिहास इस युद्ध के बिना है अधूरा, जानें इसके बारे में

पानीपत का तृतीय युद्ध

information about third battle of panipat inside

पानीपत का तृतीय युद्ध मराठा साम्राज्य के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस युद्ध के बाद ही मराठा साम्राज्य का उदय हुआ। युद्ध अहमद शाह अब्दाली और मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ के बीच 14 जनवरी 1761 को पानीपत में हुआ था। पानीपत के तृतीय युद्ध 18वीं शताब्दी का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है, क्योंकि ये कहा जाता है कि इस युद्ध में सैनिकों की सबसे अधिक मृत्यु हुई थी।

हालांकि, इस युद्ध में मराठा सेना की हार हो गई थी। कहा जाता है हार के बाद 1761 में माधवराव द्वितीय पेशवा बने और उन्होंने महादाजी सिंधिया और नाना फडणवीस की सहायता से उत्तर-भारत में अपना प्रभाव फिर से जमा लिया।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@wiki,twitter)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।