herzindagi
six number zodiac effects

ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें इस साल के योग 6 नंबर का सभी राशियों पर क्या होगा असर

आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ आरती दहिया जी से जानें कि इस साल के योग 6 नंबर का सभी राशियों पर क्या असर होगा।   
Editorial
Updated:- 2022-01-24, 12:23 IST

हर साल जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ चीजों का प्रभाव जीवन में कई अलग तरह के अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव लाता है और जीवन को बदल देता है। हर एक राशि के लोगों को पूरे साल कई तरह की चीजें देखने को मिलती जिनका संबंध ज्योतिष से जुड़ा होता है। ऐसी कई घटनाओं से हमें ज्योतिषशास्त्र अवगत कराता है। लोग अक्सर अपना भविष्य जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और इस बात को जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला समय कैसा रहेगा।

साल 2022 के आने वाले समय और राशियों पर इसके प्रभाव के बारे में हमने आपको पहले कई बातें बताई हैं। लेकिन आज हम आपको इस बात से अवगत कराने जा रहे हैं कि साल 2022 जिसका कुल योग 6 नंबर है उसका सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किस तरह राशियों में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए जानें कि इस साल के योग 6 नंबर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

मेष राशि

aries and taurus zodiac

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 में बन रहे 6 अंकों का योग काफी शुभदायक है। आर्थिक स्थिति से देखा जाए तो इनकी स्थिति अच्छी रहने वाली है। इन्हे कई तरह के अवसर भी मिलेंगे जिनका लाभ उठाकर ये अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से इनके संपर्क बन सकते हैं। जो अंततः इनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला यह समय अच्छा है। इन्हे इस पूरे साल नाम एवं शोहरत की प्राप्ति होगी। आप इस साल कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं जो इनके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को साझेदारी में काम करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

gemini and cancer zodiac

इन जातकों के लिए 6 अंकों का योग शुभदायक होगा। धन के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस साल आपकी आय का आगमन होता रहेगा। आप इस साल कुछ लाभकारी यात्राएं कर सकते हैं। आपको इस साल स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

यह विडियो भी देखें

कर्क राशि

आरती जी बताती हैं कि साल 2022 के 6 अंकों का योग कर्क राशिवाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। यदि संभव हो तो इन जातकों को विदेश यात्रा हो तो विदेश का दौरा अभी करने से बचना होगा। दोस्तों से सम्बन्ध में कुछ खटास आएगी। उनमे शत्रुता की भावना आएगी। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

leo zodiac  astro

सिंह राशि के लोगों को व्यापार में सफलता मिलेगी। इस राशि के लिए व्यापार में वृद्धि होगी। कुछ क़ानूनी कार्यवाहियों की वजह से परेशानी उत्पन्न होगी। विपरीत लिंगों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

साल के 6 अंकों का योग कन्या राशि वाले लोगों के लिए अच्छा है। इस दौरान कई यात्राएं होंगी जो इनके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। लेकिन इस समय विदेश यात्रा न करें। वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। परिवार में कुछ मंगल कार्य होने की संभावना है।

तुला राशि

इस राशि के लोगों के लिए विदेश का भ्रमण लाभकारी होगा। इस साल कुछ नए काम या वेंचर शुरू करने की संभावना है। आपको अपने दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

aarti dahiya tips for zodiac signs

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को अपने कार्य में यश मिलेगा। इस साल आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस साल आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में कुछ उतार- चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:आने वाले साल 2022 में कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क, जानें ज्योतिष के उपाय


धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए 6 अंकों का योग एक आर्थिक लाभ करवाने वाला है वहीं दूसरी ओर आपके खर्चे में भी इज़ाफ़ा होगा। माता- पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरुरी है। आपको इस साल थोड़ा सतर्क रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सरकार से संबंधित लोगों से संपर्क बनेंगे। आपको स्वास्थ्य संबधी परेशानी रहेगी।इस साल आपकी वित्तीय स्थिति सामान्य रहने वाली है।

कुंभ राशि

picean kumbh zodiac astro

इस राशि के लोगों को न चाहते हुए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस समय आपको आलस्य के कारण कई परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को धनार्जन में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस साल अपने जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुल मिलाकर इस साल का योग नंबर 6 मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा और आप इसके अनुसार अपनी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।