Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:49 PM IST

परफ्यूम खरीदने से पहले EDC, EDT और EDP का मतलब जानना क्यों है जरूरी?

EDC, EDT और EDP परफ्यूम के बीच के अंतर को इस लेख में बताया गया है, जो अक्सर भ्रमित करते हैं। ऐसे में जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-06-25, 18:10 IST
image

जब भी हम परफ्यूम खरीदने जाते हैं, तो शीशी पर लिखे EDC, EDT या EDP जैसे शब्द हमें अक्सर उलझन में डाल देते हैं। कई लोग इसे सिर्फ एक ब्रांडिंग का हिस्सा समझते हैं, लेकिन असल में इन शब्दों के पीछे ही आपकी खुशबू की उम्र और उसकी गहराई छिपी होती है। इनका अंतर इनमें मौजूद परफ्यूम ऑयल की मात्रा पर निर्भर करता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपकी पसंद और जरूरत के हिसाब से कौन सा परफ्यूम सबसे बेहतर है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

ओ डे कोलोन (EDC - Eau de Cologne)

EDC यानी 'ओ डे कोलोन' सबसे हल्का खूशबूवाला ऑप्शन माना जाता है। इसमें परफ्यूम ऑयल की मात्रा मात्र 2% से 4% तक होती है। इसकी खुशबू बहुत जल्दी उड़ जाती है, जो मुश्किल से 1 से 2 घंटे तक रहती है। 

 2 - 2026-04-13T190148.971

ईडीटी (EDT - Eau de Toilette)

ज्यादातर लोग इसी श्रेणी के परफ्यूम खरीदते हैं। इसमें परफ्यूम ऑयल का कंसंट्रेशन 5% से 15% के बीच होता है। इसकी महक आपके शरीर पर 3 से 5 घंटे तक बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें - परफ्यूम लगाते वक्त महिलाएं न करें ये 5 गलतियां, खुलजी-स्किन एलर्जी समेत होंगी कई परेशानियां

ईडीपी (EDP- Eau de Parfum)

अगर आप चाहते हैं कि शाम की पार्टी में आपकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे, तो आपको EDP यानी 'ओ डे परफ्यूम' चुनना चाहिए। इसमें 15% से 20% तक शुद्ध परफ्यूम ऑयल होता है। यह परफ्यूम एक बार लगाने पर 5 से 8 घंटे तक महकता रहता है। यह खास मौकों, शादियों या सर्दियों के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसकी खुशबू काफी गहरी होती है।

1 - 2026-04-13T190153.243

गर्मियों के मौसम में क्या खरीदें?

गर्मी में पसीने के कारण परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है। ऐसे में थोड़ा सोच-समझकर चुनें। गर्मियों के लिए EDT को सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें - खूशबू के चक्कर में सेहत से खिलवाड़! परफ्यूम स्प्रे करने के ये नुकसान नहीं जानती होंगी आप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।