Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

पेरेंट्स के ताने तोड़ देते हैं बच्‍चों का दिल, जानें समझाने का आसान तरीका

बच्चों को ताना देना अभी से कर दें बंद, कुछ भी समझाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो।
Updated:- 2023-01-13, 18:05 IST
image

अनुशासन सिखाना आज कल बच्चों को काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि कई बार पेरेंट्स काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं और वह बच्चों को काफी ज्यादा डाट देते हैं। पेरेंट्स को ऐसा नही करना चाहिए। ऐसा करने के कारण भी कई बार हमारे बच्चे जिद्दी हो जाते हैं। आपको बच्चों को डांटने की जगह प्यार से समझाने की जरूरत हैं।

हमारे एक्सपर्ट ने जानें क्या कहा

इसके बारें में हमने डॉक्टर योगेश से बात की है। डॉक्टर योगेश पटना के NMCH में साइकोलॉजिस्ट हैं। बच्चे से जुड़े कई बातों के बारें में डॉक्टर ने हमसे बात की है। ऐसे में उन्होने हमें बताया है कि पेरेंट्स को क्या- क्या नही करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल को आपको पूरा पढ़ना चाहिए।

बच्चों को नीचा ना दिखाएं

easy ways to deal with your kids

पेरेंट्स बच्चों को किसी भी चीज को समझाने के लिए कई बार काफी ज्यादा कठोर हो जाते है। कई पेरेंट्स गुस्से में आकर अपने बच्चों को नीचा दिखाने के लिए उन्हें ताना दें देते हैं। बच्चे ना समझ होते हैं वह छोटी सी छोटी बातों को दिल पर ले लेते है। ऐसे में बच्चो का कई बार दिल टूट जाता है। बच्चों का मनोबल कभी कम नही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं ये स्किल्स, लाइफटाइम मिलेगी मदद

बच्चों को प्यार से समझाएं

पेरेंट्स बच्चे को जिम्मेदार बनाने की कोशिश में उन्हें दूसरे से कंपेयर करते हैं। ऐसे में वह कई बार अपने ही बच्चों को नीचा दिखा देते हैं। ऐसा कभी नही करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चे दुखी रहने लगते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के साथ ऐसा करती हैं तो आपको अपनी आदत को बदल देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों को खुश रखने के कुछ आसान तरीके एक्सपर्ट से जानें

कम्युनिकेट करें

अपने बच्चे से ज्यादा से ज्यादा कम्युनिकेट करें। ऐसा करने से भी आप अपने बच्चों को समझ पाएंगी। उन्हें प्यार से बात करके समझाएं। ऐसा करने से भी आप अपने बच्चों को सही चीजों को लेकर समझा सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आपको बार- बार उन्हें डाटना चाहिए। चीजों को प्यार से बोलकर भी आप उन्हें समझा सकती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि हमारे एक्सपर्ट का कहना है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।