Tue Sep 15, 2026 | Updated 01:59 PM IST

Easy Tips: सुई में धागा डालने का आसान तरीका जानती हैं आप? यहां देखें

How To Put Thread In Needle Easily: सुई में धागा डालना किसी चैलेंज से कम नहीं है। बच्चे हों या बड़े-बूढ़े सभी के लिए ये टास्क काफी मुश्किल होता है। 
Updated:- 2024-02-20, 14:38 IST
image

Easy Hacks: शर्ट का बटन टूटने से लेकर कपड़े की सिलाई खुलने तक को ठीक करने में सुई का अहम रोल होता है। सुई से आपके काम भले ही आसान होते हैं, लेकिन इसमें धागे को डालना बेहद ही मुश्किल होता है। काफी ट्राई करने के बाद भी सुई में धागा जल्दी नहीं घुसता है। अक्सर लोग हाथ में सुई-धागा लिए पूरे घर में घूम-घूम कर सदस्यों से इस काम को करने के लिए गुहार लगाते हैं। दरअसल, सुई में मौजूद छेद काफी छोटे होते हैं। यही कारण है कि इसमें धागा डालने में मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। पर, अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको सुई में धागा डालने की टिप्स बताने वाले हैं, जो सुई में धागा डालने में आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

सुई में धागा डालने का आसान तरीका

how to put thread in needle sewing machine

बिना मेहनत किए सुई में धागा डालने के लिए आपका टूथब्रश बहुत काम आ सकता है। इसके लिए आपको बस एक टूथ ब्रश लेना है। इसके ऊपर सीधा धागे को रख दें। अब धागे के ऊपर सुई को इस प्रकार रखें कि सुई के छेद के बीच में धागा हो। इसे रखकर थोड़ा नीचे की ओर दबाएं। आप देखेंगे कि धागा अपने आप सुई में घुस गया है। आपको बस उसे चुटकियों से पकड़ कर बाहर की ओर खींच लेना है। इस तरह बड़ी आसानी से छोटे से छोटे छेद वाले सुई में धागे को आप डाल सकते हैं।

टूथपेस्ट भी काम होगा आसान

अगर आपको सुई में धागा डालने में काफी दिक्कत होती है, तो आप धागे पर थोड़ा टूथपेस्ट लगा लें। इससे धागा फैलता नहीं है और आसानी से सुई के अंदर चला जाता है। इसी तरह आप चाहें तो सिलाई मशीन में धागा डालने के लिए भी ये टिप्स ट्राई कर सकती हैं।(क्या आपको पता है मोबाइल के स्क्रीन पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है)

इसे भी पढ़ें- अगर अपनाएंगी ये टिप्स तो सालों साल चलेगा नॉन-स्टिक पैन

सुई में धागे डालने में क्यों होती है दिक्कत ?

how to put thread in needle for embroidery

सुई में धागे डालने की समस्या बिल्कुल आम बात है। दरअसल, सुई के छेद काफी छोटे होते हैं और एक उम्र के बाद दिखने में थोड़ी दिक्कत होने लगती है, इसके कारण भी ये परेशानी होती है। हालांकि, कम रोशनी के कारण भी ठीक से दिखाई नहीं देता है, जिसके कारण सुई में धागे को समाना मुसिबत बन जाता है। इसके अलावा, कई बार ट्राई करने से धागे का सिरा भी मोटा होने लगता है, जिससे सुई में धागे आसानी से डाल नहीं पाते हैं।(पौधे की कलम लगाते समय ध्यान रखें ये बातें)

इसे भी पढ़ें- नॉन-स्टिक तवे पर जमी हुई काली और चिपचिपी तेल की परत कैसे साफ करें?

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Pixabay, Unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।