
गुलाब का फूल एक ऐसा फूल है जो लगभग सभी को अच्छा लगता है। अगर गार्डन में इसका पौधा है तो उसे आप पसंद जरूर करेंगे। ऐसा कितने लोगों के साथ होता है कि वो गार्डन में पौधा लगा तो लेते हैं, लेकिन पौधे में अच्छे से फूल नहीं आते हैं। कई बार पौधा मर जाता है, कुछ मामलों में कली आकर भी खिल नहीं पाती, कई बार गुलाब का पौधा फंगस के कारण मर जाता है तो किसी-किसी पौधे में पत्तियां ज्यादा होती हैं और फूल कम। क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है?
अगर हां तो शायद आपको इसके बारे में नहीं पता कि गुलाब के पौधे में किस तरह के फर्टिलाइजर डाले जाएं। कई लोग बाज़ार से महंगी-महंगी दवाएं और फर्टिलाइजर खरीदकर ले आते हैं और उनका यूज करते हैं, लेकिन ऐसे में पौधा हरा-भरा होने की जगह मर जाता है। क्या आप जानते हैं कि गुलाब के पौधे के लिए आप घर पर कई सारे फर्टिलाइजर बना सकते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही तीन फर्टिलाइजर्स की लिस्ट देते हैं जो गुलाब में बहुत ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में भी गुलाब के पौधे में खिलेंगे ढेरों फूल, बस अपनाएं ये ट्रिक्स
आप सरसों खली या मस्टर्ड केक को बाज़ार से लाएं और 3-4 दिन के लिए इसे पानी में डुबोकर रख दें। इसके बाद इसे 1:1 के अनुपात में पानी में डाइल्यूट कर ये पानी हर 2-3 दिन में पौधे में डालें। इसे 15 दिन तक करें और उसके बाद थोड़े दिन के लिए इसे ना डालें। ये पौधे की ग्रोथ के साथ-साथ फूलों की पैदावार को भी बढ़ाता है।

देसी गुलाब का पौधा हमेशा नाइट्रोजन से भरपूर फर्टिलाइजर से ग्रोथ करेगा और ऐसे में आप कॉफी ग्राउंड्स और यूज की हुई चाय की पत्तियों के इस्तेमाल से फर्टिलाइजर बना सकती हैं।
कॉफी ग्राउंड्स (क्रश किए हुए कॉफी के बीज) में नाइट्रोजन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आदि होते हैं जो पौधे की ग्रोथ के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं।
क्या करें?
अगर आपको पौधे में बहुत ज्यादा ग्रोथ बढ़ानी है और मिट्टी में न्यूट्रिएंट्स की कमी है तो आप इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें।
सामग्री-
आप दो चम्मच फिश फर्टिलाइजर, थोड़ा सा गुड़ का पाउडर, दो चम्मच सेब का सिरका और एक टेबल स्पून एप्सम सॉल्ट को मिलाकर आप एक फर्टिलाइजर बनाएं जिसे 1 बाल्टी पानी में मिलाकर आप इसे पौधे को दें।
इसे बहुत ज्यादा ना डालें और पहले पौधे पर इसके असर को देख लें। इसे भी आप 3-4 हफ्ते में आप डाल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अगर खराब हो जाते हैं आपके गुलाब के पौधे या नहीं आते हैं अच्छे फूल तो ये 3 हैक्स आएंगे काम
अगर आपके पौधे में पत्तियां ज्यादा है और फूल फिर भी नहीं आ रहे हैं तो आप ये फर्टिलाइजर यूज करें।
सामग्री-
इन तीनों को बराबर अमाउंट में मिलाकर पौधे में 4-6 हफ्तों में एक बार डालें। ये फूलों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा फर्टिलाइजर साबित हो सकता है।
ये ट्रिक्स आप जरूर आजमाएं और आपके गुलाब के पौधे की ग्रोथ को 1 महीने तक नोटिस करें। हमेशा फर्टिलाइजर डालने से पहले मिट्टी की गुढ़ाई जरूर करें जिससे आपके पौधे को बेहतर तरीके से फर्टिलाइजर के न्यूट्रिएंट्स मिल सकें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit: Freepik/ Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।