सूखे हुए अपराजिता के पौधे को हरा करने के लिए करें ये काम

How to green again Aparajita Plant: अपराजिता फूल के पौधे को लगाना हर कोई पसंद करता है। इसके नीले फूल घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। अपराजिता का फूल भगवान शिव के प्रिय फूलों में से एक है। इस पौधे को भारतीय घरों में आसानी उगाया जा सकता है। वैसे अपराजिता के फूल कई अन्य रंगों में आता है, लेकिन नीले रंग के अपराजिता को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि कई बार इन पौधे की देखभाल करने के बाद भी ये सूख जाते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको सूखे हुए अपराजिता पौधे को हरा करने के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं सूखे अपराजिता प्लांट को कैसे हरा-भरा कर सकते हैं।
अपराजिता के पौधे को दोबारा से हरा करने का तरीका (How to grow Aparajita Plant Faster)

अपराजिता के पौधे के सूख जाने के बाद अगर आप यह सोच कर परेशान हो रहा हैं कि इस पौधों को उखाड़ कर फेंकना पड़ेगा, तो आपको बता दें कि अब आप इस पौधों के सूख जाने के बाद भी इसे हरा कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे हरा करने का तरीका
इसे भी पढ़ें-माली ने बता दिया गुलाब का सीक्रेट, एक ट्रिक से आएंगे ढेर सारे फूल
अगर आप अपराजिता के पौधे को लंबे समय तक हरा-भरा और फूलों से लदा हुआ देखना चाहती हैं इसके लिए पौधे पर खिल चुके फूलों के फल बनने से पहले तोड़कर हटा देना चाहिए। ऐसा करने से आपका पौधा फूलों से हर समय भरा रहेगा।

- अगर आपका पौधा पूरी तरह से सूख गया है तो सबसे पहले सूखी टहनियों को काट कर हटा दें। इसके बाद पौधे की अच्छी तरह से गुड़ाई करें।
- गुड़ाई करने के लिए मिट्टी में गोबर से बनी हुई खाद डालकर अच्छे से मिलाएं। अब पौधे को कुछ समय के लिए धूप में रखें। समय-समय पर पौधे में पानी डालते रहें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।
- अगर आप घर पर कंपोस्ट बनाना पसंद करते हैं पौधे में घर की बनी हुई खाद मिलाएं। इसके अलावा आप इसमें वर्मी कंपोस्ट मिलाए।
- अपराजिता के प्लांट में एक से दो महीने के अंतराल पर मिट्टी में कंपोस्ट या गोबर की खाद अवश्य डालें।
- पौधे पर पत्तियां आने पर इस पर एप्सम सॉल्ट का छिड़काव करें। ऐसा करने पत्तियां घनी होगी।
- इसके अलावा आप पौधे पर शैंपू के घोल का भी स्प्रे कर सकती हैं।
- पौधे की जड़ में हल्दी का पाउडर छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें-अपराजिता के पौधे में लाने हैं सैकड़ों फूल? बस अपनाएं माली का बताया यह सीक्रेट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।