बच्चों ने दीवार को बना दिया है ड्राइंग बुक, इन 3 ट्रिक्स की मदद से साफ करें पेन-पेंसिल के दाग

अगर आपके घर में छोटे बच्चे है, तो यह आम बात है कि आपके घर की दीवारें गंदी होएंगी। बच्चों को अपने एक्सपेरिमेंट किताबों पर करने की बजाय दीवारों पर करना पसंद होता है। उनकी सभी कलाकारी दीवारों पर ही देखने को मिलती है।
ऐसे में आपके घर की पूरी दीवार पेन, पेंसिल और कलर के निशान से भर जाती है। अब दिवाली का त्योहार आ रहा है, तो आपको इसकी वजह से घर को पेंट करवाना होगा।
लेकिन इस बार की दिवाली पर आपको इतना खर्चा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर में प्रयोग होने वाली कुछ चीजों से दीवार को बिल्कुल नए जैसा चमका देंगे।
टूथपेस्ट की मदद से करें साफ

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट आपकी दीवारों को चमकाने में भी असरदार होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको बर्तन धोने वाला स्क्रब लेना है।
- ध्यान रखें की आपको बर्तन धोने वाला सॉफ्ट स्क्रब लेना है, जो मार्केट में पीले रंग का मिलता है। (वॉल डेकोर के आईडियाज)
- उसपर थोड़ा से टूथपेस्ट लगाकर दीवार के निशान वाली जगह रगड़ना है।
- अगर निशान गाढ़ा है, तो इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा।
- लेकिन आपके घर की दीवार पर लगा निशान साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- दीवार से गिरती पपड़ी को छुपाने के हैक्स
डिशवॉशिंग लिक्विड

- बर्तन धोने वाले लिक्विड से भी आप दीवारों पर लगे निशान साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको एक छोटे बर्तन में डिशवॉशिंग लिक्विड लेना है।
- उसमें कुछ पानी की बूंदे डालकर, नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद आप एक माइक्रोफाइबर कपड़ा लें, इस तरह के कपड़े एक प्रकार से घर में प्रयोग में आने वाले टॉवल की तरह होते हैं।
- इस कपड़े को डिशवॉशिंग लिक्विड में डालें और इसे घोल में डुबोकर अच्छी तरह से निचोड़ लें।
- इस कपड़े को दीवारों के उन हिस्सों पर हल्के हाथों से रगड़ें, जहां दाग हैं, ऐसा करने से दागों को दीवारों से दूर करने में मदद मिलेगी। (गिरती पपड़ी पर लगाएं ये चीजें)
इसे भी पढ़ें- दीवारों पर आ गए हैं काले धब्बे? इन तरीकों से करें उन्हें साफ
नेल पॉलिश रिमूवर से साफ करने पर ध्यान रखें ये बातें
अक्सर लोग दीवार के निशान को साफ करने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर का प्रयोग करते हैं। इस तरह घर की दीवार तो साफ हो जाती है, लेकिन दीवार पर सफाई का अजीब तरह का निशान बन जाता है। इससे आपकी दीवार और ज्यादा गंदी लगने लगती है।
इसलिए अपने दीवार का रंग एक समान करने के लिए आप नेल पॉलिश रिमूवर से दीवार साफ तो करें, लेकिन इन टिप्स को फॉलो जरूर करें।
आपको एक बर्तन में बेकिंग सोडा, सफेद टूथपेस्ट, लेमन जूस और विनेगर को अच्छे मिलाना है। फिर गीले कपड़े की सहायता से दीवार को फिर से साफ करें। इस तरह आपकी दीवार बिल्कुल साफ सुथरी हो जाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।