स्वेटर पर लगे कॉफी के दाग को यूं साफ कर सकती है यह एक चीज! चार तरीकों से ऐसे करना होगा इस्तेमाल

कॉफी पीते समय कई बार यह स्वेटर पर गिर जाता है, जिससे गहरा दाग लग जाता है। इसे साफ करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि स्वेटर की फैब्रिक बेहद नाजुक होती है। ऐसे में, इस पर लगे दाग को हटाने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आपके स्वेटर पर भी कॉफी का दाग लग गया है, तो चलिए हम आपको इसे रिमूव करने का सही तरीका बताते हैं। दरअसल, आज हम एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्वेटर पर लेग कॉफी के दाग को फटाफट साफ कर सकते हैं। आइए इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताते हैं।
स्वेटर पर लगे कॉफी के दाग को हटा सकती है यह चीज

स्वेटर पर लगे कॉफी के दाग को रिमूव करने के लिए विनेगर एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है। इससे आप अपने स्वेटर से कॉफी के दाग को आराम से हटा सकते हैं। हालांकि, विनेगर का इस्तेमाल आप चार तरीकों से कर सकते हैंं, जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। अपने स्वेटर से कॉफी के दाग को आसानी से हटाने के लिए विनेगर का किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं, आगे जान लेते हैं।।
विनेगर और पानी का घोल बनाएं
- एक बाउल में आधा कप सफेद विनेगर और आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं।
- इस घोल में एक साफ कपड़े को भिगोएं।
- दाग पर हल्के हाथ से रगड़ें।
- इसके बाद स्वेटर को ठंडे पानी से धो लें।
विनेगर और डिटर्जेंट का मिश्रण

- एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच तरल डिटर्जेंट मिलाएं।
- इसे सीधे दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद स्वेटर को हल्के हाथ से मसलें और ठंडे पानी से धो लें।
विनेगर और बेकिंग सोडा का पेस्ट
- विनेगर और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इसे कॉफी के दाग पर लगाएं और 5-10 मिनट तक छोड़ दें।
- फिर दाग वाले हिस्से को हल्के हाथ से रगड़ें और धो लें।
इसे भी पढ़ें- पसंदीदा स्वेटर से रोएं हटाने के लिए इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स को करें फॉलो
विनेगर का स्प्रे इस्तेमाल करें
- एक स्प्रे बोतल में सफेद विनेगर और पानी बराबर मात्रा में भर लें।
- इसे सीधे कॉफी के दाग पर स्प्रे करें।
- कुछ देर छोड़ने के बाद स्वेटर को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- सफेद स्वेटर पर लगे दाग को हटाने के आसान तरीके
जरूरी सावधानियां

- स्वेटर धोने से पहले दाग वाले हिस्से पर विनेगर लगाकर छोटे हिस्से पर टेस्ट करें, ताकि कपड़े की रंगत न खराब हो।
- हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- स्वेटर को धोने के बाद किसी साफ और सूखी जगह पर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- फेवरेट स्वेटर को रोएं ने कर दिया खराब? बर्तन धोने वाली यह चीज आ सकती है काम...मिनटों में नए होंगे पुराने कपड़े
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।