Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

सफेद स्वेटर पर लगे दाग को हटाने के आसान तरीके

कपड़ों पर लगे दाग को हटाने के लिए आपको किसी महंगे स्टेन रिमूव की जरूरत नहीं है। आप नींबू और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-12-20, 12:36 IST
image

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए स्वेटर पहने जाते हैं। व्हाइट स्वेटर आसानी से गंदे हो जाते हैं। इन पर दाग लग जाते हैं और सफेद कपड़े पर लगे दाग देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। अक्सर लोग दाग के कारण अपने मन पसंद उस आउटफिट को भी पहनना छोड़ देते हैं। 

अगर आपके व्हाइट स्वेटर पर दाग लग गया है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान हैक्स और घरेलू उपाय की मदद से स्वेटर पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग से छुटकारा पा सकती हैं। व्हाइट स्वेटर पर लगे दाग को हटाने से लेकर नया जैसा बनाए रखने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

स्वेटर पर लगे खाने के दाग को कैसे हटाएं?

ways to clean stain on white sweater

अक्सर यह होता है कि खाते-खाते गलती से खाने का दाग कपड़ों पर लग जाता है। खासतौर पर वाइट कपड़ो पर लगे दाग को हटाने में बेहद मुश्किल आती है। सर्दी का मौसम आ गया है। ऐसे में क्या आपके व्हाइट स्वेटर पर भी खाने का दाग लग गया है,तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाने के दाग को हटाने के लिए नीचे दिए गया तरीका आजमाएं-

  • एक बड़ी कटोरी में एक भाग हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और एक भाग डिश वॉशिंग लिक्विड डालें।
  • अब इन दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
  • इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब एक बार स्पॉट टेस्ट कर लें, ताकि आपको यह पता चल जाए की यह कपड़े के लिए सही है या नहीं। साथ ही, इस क्लीनर के उपयोग से क्या कपड़े का रंग पीला तो नहीं पड़ जाएगा>
  • अब दाग वाली जगह पर इस क्लीनर को स्प्रे करें।
  • करीब 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से स्वेटर को धो लें। 
  • हाइड्रोजन पेरॉक्साइड ऐर डिश वॉशिंग लिक्विड की मदद से दाग  आसानी से हट जाएगा। 

इसे भी पढ़ें:   Sweatshirt पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के आसान टिप्स

सफेद स्वेटर पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

how to clean stain with bleach

क्या आपके व्हाइट स्वेटर पर तेल का दाग लग गया है। इसके कारण आपका स्वेटर गंदा नजर आ रहा है। तेल के दाग को हटाने के लिए आपको बाजार में मिलने वाले स्टेन रिमूवल की जरूरत नहीं है। आप घरेलू चीजों की मदद से इस दाग से छुटकारा पा सकती हैं। दाग को हटाने के लिए ब्लीच सबसे असरदार प्रोडक्ट है। ब्लीच से न केवल दाग हट जाता है बल्कि सफेद कपड़े में चमक आ जाती है। 

  • एक बाउल में 1 भाग ब्लीच में 3 भाग पानी डालें। 
  • अब दोनों चीजों को मिला लें।
  • इस लिक्विड को दाग वाली जगह पर लगाएं। 
  • करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से स्वेटर को साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

 

 

आप भी व्हाइट स्वेटर पर लगे दागों से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।