Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

नए फूल झाड़ू से मिनटों में निकल आएगी सारी भूसी, बस डालें इस तेल की 5-6 बूंदें

How to clean new broom Husk: नई फूल झाड़ू से घर में झाड़ू लगाते समय आपने देखा होगा कि इसमें से भूसी काफी निकलती है। जिसके कारण घर साफ कम और गंदा ज्यादा होता है। तो चलिए इसे नए में ही साफ करने का हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं, जो काफी असरदार हो सकता है।
Updated:- 2024-11-13, 00:43 IST
How to clean new broom Husk

How to clean new broom Husk: घर के फर्श पर जमी धूल-गंदगी को साफ करने के लिए हर घप में फूल वाली झाड़ू मौजूद होता है। घर की साफ-सफाई को मेंटेन रखने के लिए झाड़ू लगाना जरूरी भी है। बाजार में तरह-तरह के झाड़ू मिलते हैं, पर अक्सर लोग गहराई से फर्श क्लीनिंग करने के लिए अपने घरों में फूल वाली झाड़ू का ही इस्तेमाल करते हैं। 

हालांकि, नई फूल वाली झाड़ू से घर झाड़ते वक्त आपने भी देखा होगा कि उसमें से ढेर सारी भूसी निकलती है, जिसके कारण घर साफ होने की बजाय और भी ज्यादा गंदा हो जाता है। अगर आप भी नई झाड़ू लाने के बाद इस समस्या से परेशान हैं, तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं। यहां हम आपके लिए एक बेहद ही आसान सा नुस्खा लेकर आए हैं। इस सिंपल से ट्रिक को फॉलो करके आप फूल झाड़ू से भूसी एक बारे में ही सारा झाड़ कर निकाल सकते हैं।

नई फूल झाड़ू से भूसी साफ करने के लिए पहले करें ये काम

how to clean new broom fast

यदि आप घर में नया झाड़ू लेकर आए हैं, तो उससे घर झाड़ने से पहले एक मोटी चौड़े दांतों वाली कंघी लें और उससे झाड़ू को झाड़ दें। अगर आपके पास चौड़ी दांद वाली कंघी नहीं है, तो कपड़े धोने वाले ब्रश की मदद ले सकते हैं। इस कंघी या ब्रश से तीन से चार बार फूल झाड़ू पर ब्रश कर दें। झाड़ू पर ऊपर से नीचे की तरफ तेजी से कंघी करें या ब्रेश चलाएं। इससे काफी भूसी निकल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- नई झाड़ू को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं पड़ेगी महीनों खरीदने की जरूरत

फूल की झाड़ू की भूसी हटाने में मदद करेगा ये तेल 

अब इस नई झाडू़ पर 5-6 बूंद नारियल का तेल चारों तरफ डाल दें। हाथों से झाड़ू को रगड़ें और एक दो बार फिर से कंघी चला दें। ऐसा करने से जितनी भी बची हुई भूसी होगी, सारी निकल जाएगी। इसके बाद, आप अपने घर में भूसी निकले बिना झाड़ू आराम से लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या घर में फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रख सकते हैं?

पानी से भी कर सकते हैं ये काम

new broom husk cleaning

  • अगर आपके पास समय है, तो आप सबसे पहले नई झाड़ू लाकर इसे एक बाल्टी में भिगोकर निकालें
  • ऐसा आपको 3 से 4 बार साफ पानी में करना है।
  • इस तरह झाड़ू से भूसा पानी में आ जाएगा।
  • अब आप झाड़ू को धूप में सुखाएं।
  • सूखने के बाद आप झाड़ू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गांव के इस अनोखे स्टाइल से आप भी घर में ही बना लेंगे झाड़ू, बिना खर्च के हो जाएगा काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।