Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

बेकिंग ट्रे की क्लीनिंग के लिए अपनाएं यह टिप्स

अगर आप बेकिंग ट्रे को बेहद ही आसान तरीके से क्लीन करना चाहती हैं तो एक बार अवश्य पढ़ें यह लेख।
Updated:- 2022-03-09, 12:23 IST
image

बेकिंग करना हममें से अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन बेकिंग स्किल्स में निपुण होने के साथ-साथ आपको उस दौरान इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक चीजों की सही तरह से केयर करना भी आवश्यक होता है। मसलन, अगर आप बेकिंग करती हैं तो ऐसे में आप बेकिंग ट्रे को भी सही तरह से क्लीन करें। इस तरह आप ना केवल अपने बेकवेयर को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं, बल्कि इससे आपके द्वारा बेक की गई आइटम का टेस्ट भी काफी अच्छा होता है।

हालांकि, एक बेकिंग ट्रे पर बिल्डअप, दाग और स्मेल होती हैं, जिसे साफ करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होता है। खासतौर से, आपको बेकिंग ट्रे को क्लीन करते समय उसके मैटीरियल पर भी फोकस करना चाहिए। मसलन, मेटल से लेकर सिलिकॉन या स्टोनवेयर से बनी बेकिंग शीट को क्लीन करने के लिए आपको कुछ अलग तरीके को अपनाने की जरूरत हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेकिंग ट्रे को क्लीन करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें: Easy Hacks: स्पिल्ट AC के आउटडोर को साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

Easy  Tips  To  Clean  Baking  Tray

एल्युमिनियम और स्टेनलेस स्टील बेकिंग ट्रे की सफाई

अगर आपका बेकिंग ट्रे या बेकिंग शीट एल्युमिनियम और स्टेनलेस स्टील से बनी है तो उसे क्लीन करने के लिए आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो की सकती हैं। आपको बस बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एक स्प्रे बोतल और एक प्लास्टिक स्क्रैपर की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले बेकिंग ट्रे को एक कपड़े की मदद से क्लीन करें।
  • अब बेकिंग सोडा को बेकिंग ट्रे या कुकी शीट पर स्प्रिकंल करें।
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड (हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के प्रयोग) के साथ एक खाली स्प्रे बोतल भरें और बेकिंग सोडा के पूरी तरह से गीला होने तक ट्रे को स्प्रे करें।
  • यदि संभव हो तो पैन को रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अगर आप ऐसा नहीं कर सकतीं तो कम से कम पेस्ट को चार-पांच घंटे के लिए लगा रहने दें।
  • अब एक प्लास्टिक स्क्रैपर की मदद से बेकिंग ट्रे पर लगे हुए पेस्ट व अन्य गंदगी को साफ करें।
  • बेकिंग ट्रे को सिंक में साबुन और पानी से धोएं
  • बेकिंग ट्रे को मुलायम कपड़े से सुखाएं और स्टोर करें।

इसे जरूर पढ़ें: घर की क्लीनिंग में इस तरह काम में लाएं कॉर्नस्टार्च

सिलिकॉन बेकिंग ट्रे की सफाई

पिछले कुछ समय में सिलिकॉन बेकिंग ट्रे काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इन्हें सही तरह से क्लीन करने पर आप इनकी शेल्फ लाइफ को बढ़ा सकती हैं। सिलिकॉन बेकिंग ट्रे को साफ करने के लिए आपको केवल डिश सोप, पानी, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और एक प्लास्टिक स्क्रबर चाहिए। 

  • सबसे हपेल सिंक में सिलिकॉन बेकिंग ट्रे को डिश सोप और पानी से धोएं
  • बेकिंग ट्रे के गीले होने पर उस पर बेकिंग सोडा स्प्रिकंल करें।
  • बेकिंग ट्रे को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब बेकिंग शीट को साफ़ करने के लिए प्लास्टिक स्क्रबर या डिशक्लॉथ का उपयोग करें।
  • अगर इसमें कोई स्मेल है या फिर आप जिद्दी दागों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आप इस पर नींबू का रस भी डालें।
  • अब, बेकिंग ट्रे को धो लें और हवा में अच्छी तरह सूखने दें।

Tricks  Tips  To  Clean  Baking  Tray

नॉन-स्टिक बेकिंग ट्रे की सफाई

बेकरवेयर पर नॉन-स्टिक कोटिंग बेकिंग ट्रे को काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, यह उतनी जल्दी गंदे नहीं होते हैं, लेकिन अगर आप इसे बहुत हार्श तरीके से स्क्रब करते हुए क्लीन करते हैं तो इसकी कोटिंग को नुकसान पहुंच सकता है। अपने नॉन-स्टिक बेकवेयर को ठीक से साफ करने के लिए, आपको बेकिंग सोडा, पानी, डिश सोप की आवश्यकता होगी।

  • सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अब नॉन-स्टिक सतह को पेस्ट से कवर कर दें और लगभग एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • दाग और बिल्डअप को धीरे से साफ़ करने के लिए प्लास्टिक स्क्रबर का उपयोग करें।
  • हालांकि, यह ध्यान रखें कि इस दौरान आप हार्श ना हो, अन्यथा नॉन-स्टिक (नॉन स्टिक पैन का प्रयोग) कोटिंग को नुकसान होगा।
  • अंत में, बेकिंग ट्रे को डिश सोप और पानी से धो लें।
  • अब इसे अच्छी तरह सूखने दें। अंत में इसे रख दें।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- amazon, pexels  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।