Tue Sep 15, 2026 | Updated 10:16 PM IST

Bangles Rangoli Designs for Diwali 2023: इस दिवाली चूड़ी से बनाएं सुंदर रंगोली डिजाइन

Bangles Rangoli Designs for Diwali 2023: दिवाली पर घर तभी सुंदर नजर आता है जब आंगन में रंगोली बनी हुई होती है। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए डिजाइन को बना सकते हैं।
Updated:- 2023-11-10, 13:21 IST
image

दिवाली का त्योहार आते ही लोगों के घरों में सजावट होनी शुरू हो जाती है। कोई अपने घर को लाइटो से सजाता है तो किसी को दीयो से घर को रोशन करता है। इस दिन रंगोली बनाने का भी खास महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आफ अपने आंगन को रंगो से सजाती हैं तो वो सुंदर लगता है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिवाली आप अपने घर के आंगन में चूड़ी से सुंदर डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। जिसे बनाना भी आसान है और इससे आप काफी सारे डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

चूड़ी रंगोली डिजाइन (Bangles Rangoli Designs)

Simple bangle rangoli designs

चूड़ी रंगोी डिजाइन बनाने के लिए आप इस आसान डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। रंगोली के इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक साइज की चूड़ियां लेनी हैं। फिर उसके अंदर अलग-अलग रंगों से डिजाइन बनाने हैं। इसके बाद आपको अंदर की तरह एक ही रंग को भरना है। आप चाहे तो इसके बीच में आप स्वास्तिक या फिर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बना सकती हैं। इससे आपकी रंगोली और ज्यादा खूबसूरत लगेगी।

खूबसूरत रंगोली डिजाइन (Easy Rangoli Designs For Diwali)

Happy diwali Rangoli design

इस दिवाली आप चूड़ियों की मदद से इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चूड़ियों को फूलों वाला (दीया रंगोली डिजाइन) डिजाइन जैसे क्रिएट करना है वैसे लगाएं इसके बाद उनकी आउटलाइन करें। फिर उसी के हिसाब से अंदर का सर्कल क्रिएट करें एक सर्कल और बनाएं। इसे आपको पूरा क्रिएट नहीं करना है। बल्कि आपको आसपास दीये बनाने है और फूलों का डिजाइन क्रिएट करें। इसके बाद इसमें रंग भरें। आप अंदर वाले सर्कल में चारे तो हेप्पी दिवाली लिखें वरना आप इसमें किसी और डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Diwali Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन

फ्लावर डिजाइन रंगोली (Flower Design Rangoli for Diwali)

Flower Rangoli design

अगर आपको कम टाइम में आसान रंगोली डिजाइन बनाना है तो इसके लिए बाजार में मिलने वाले बड़े दीये को लेकर आए। इसे बीच में रखें और आसपास (रंगोली डिजाइन) छोटे-छोटे डॉट डिजाइन बनाएं। इसके बाद इसके आसपास घर पर रखी पुरानी चूड़ियां रखें। अब इसकी मदद से पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करें। डार्क ग्रीन कलर से आउटलाइन करें और लाइट कलर को इसके अंदर फैलाएं। एक माचिस की तिल्ली की मदद से इसमें पत्ती का डिजाइन क्रिएट करें। अब इसमें मोर पंख के कलर का डिजाइन बनाएं। इसे और सुंदर बनाने के लिए आसपास फूल डाल सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Rangoli Design for Diwali 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

अगर आपको रंगोली बनाने में समय लगता है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस आपको चूड़ियों की जरूरत पड़ेगी। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।