शर्ट पर लग गया है पान-गुटखा का दाग, हटाने के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

शर्ट पर लगे हल्के दाग एक से दो बार की सफाई में आसानी से निकल जाते हैं। लेकिन, कुछ दाग ऐसे होते हैं उन्हें साफ करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती हैं। इसके बाद भी ये दाग साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। इन्हीं दाग में से एक है पान-गुटखे, चाय, इंक के दाग और मसाले का दाग। पति और बच्चों के कपड़े पर लगे पान और गुटखे के दाग से अक्सर महिलाएं परेशान हो जाती हैं क्योंकि दाग न निकलने के कारण उन शर्ट को फेंकना पड़ जाता है। अगर आप भी शर्ट पर लगे गुटखे के दाग को निकालने में परेशानी का सामना करती हैं, तो अपनाएं ये हैक्स।
छाछ का करें इस्तेमाल

पान-गुटखे के दाग को साफ करने के लिए आप 10 रुपये के दही व छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में खट्टी दही व छाछ को निकाल कर अच्छे से मिलाएं। अब दाग वाले हुए हिस्से को छाछ में डुबोकर रख दें। कुछ समय के बात शर्ट को निकालकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें।
इसे भी पढ़ें-गद्दे पर लगे तेल के दाग को साफ करने के लिए अपनाएं यह टिप्स
कॉर्न स्टार्च का करें इस्तेमाल
शर्ट पर लगे गुटखे के दाग को साफ करने के लिए आप कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे कॉर्न स्टार्च और डिटर्जेंट पाउडर को एक कटोरी में निकालकर घोल तैयार करें। घोल तैयार करने बाद दाग वाले हिस्से को डुबोकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट बीतने के बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ करें।
इंक के दाग हटाने के लिए करें ये काम

बच्चों के कपड़े पर अक्सर पेन के निशान लग जाते हैं। शर्ट पर लगे पेन के निशान को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद शर्ट को रगड़ते हुए साफ करें।
दूध की मदद से साफ करें पेन का निशान
शर्ट पर लगे हुए इंक के निशान को हटाने के लिए दूध एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए दाग लगे हुए हिस्से को रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठकर कपड़े को डिटर्जेंट की मदद से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- कपड़ों को क्लीन करने के लिए कुछ इस तरह चुनें सही डिटर्जेंट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।