Winter Jacket Cleaning Hacks: सर्दी में बिना धोए जैकेट साफ करने के लिए अपनाएं बेकिंग सोडा के ये हैक्स, बदबू से भी मिल सकती है राहत

सर्दी के मौसम में जैकेट्स को बार-बार धोना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता है। एक तो कपकपाती ठंड में पानी छूने का मन नहीं करता और ऊपर से विंटर जैकेट को वॉश करने से फैब्रिक की क्वालिटी और फिटिंग भी खराब हो सकती है। ऐसे में, कई लोग इसे वॉशिंग मशीन में साफ करते हैं। तो कुछ लोग इसके लिए तरह-तरह के हैक्स अपनाते हैं, पर कुछ खास फायदा नजर नहीं आता है।
ऐसे में, अगर आप ठंड के मौसम में अपने जैकेट को बिनना धोए ही साफ करना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा की मदद से साफ कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इससे जैकेट की बदबू से भी छुटकारा मिल सकता है। बेकिंग सोडा के ये आसान और किफायती हैक्स आपकी विंटर जैकेट को बिना धोए साफ और फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं। इससे न केवल समय और मेहनत बचेगी, बल्कि आपकी जैकेट की लाइफ भी बढ़ सकती है। आइए बेकिंग सोडा के कुछ आसान और असरदार हैक्स के बारे में जान लेते हैं, जिसकी मदद से आप अपने ठंड वाले जैकेट को बिना धोए साफ कर सकते हैंष
बेकिंग सोडा और पानी का स्प्रे

- एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसे अच्छे से हिलाकर जैकेट के उन हिस्सों पर स्प्रे करें, जहां गंदगी या बदबू है।
- जैकेट को कुछ समय के लिए हवा में सूखने दें।
- यह बदबू को न्यूट्रल करता है और गंदगी को हटाने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा पाउडर का ऐसे करें डायरेक्ट इस्तेमाल
- जैकेट के उन हिस्सों पर बेकिंग सोडा पाउडर छिड़कें, जहां से ज्यादा बदबू आ रही हो।
- इसे ऐसे ही रातभर के लिए छोड़ दें।
- अगले दिन कंघी, ब्रश या सूखे कपड़े से इसे झाड़ लें।
- यह उपाय जैकेट की नमी को सोखने का काम कर सकता है। साथ ही, गंध और दाग को कम करता है।
बेकिंग सोडा और विनेगर से साफ हो सकता है जैकेट

- बेकिंग सोडा में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- इसे दाग या गंदगी वाली जगह पर अच्छी तरह लगाएं।
- सूखने के बाद गीले कपड़े से पोछ कर साफ कर लें।
- ऐसा करने से जैकेट पर लगे जिद्दी दाग हट सकता है। साथ ही, जैकेट को बिना नुकसान पहुंचाए गंदगी साफ भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- आजमाएं बेकिंग सोडा के ये इंटरेस्टिंग हैक्स, तीखी धूप में भी लदकर खिलेंगे फूल
सूखी सफाई के लिए अपनाएं बेकिंग सोडा का ये ट्रिक
- एक बड़े प्लास्टिक बैग में जैकेट रखें।
- अब, उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें।
- बैग को बंद करके 3-4 घंटे तक वैसे ही रख दें।
- बाद में, जैकेट को बाहर निकालकर ब्रश से साफ कर लें।
- यह उपाय जैकेट पर जमी धूल और बदबू को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, इसे फ्रेश और साफ बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- बेकिंग सोडा के 4 हैक्स की मदद से आप भी अपने गार्डन में पौधों को रख सकती हैं हरा भरा
बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल

- 2 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर या टी ट्री मिलाएं।
- फिर, इसे जैकेट पर हल्के हाथों से छिड़कें और कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद, सूखे कपड़े से जैकेट को पोंछ लें।
- ऐसा करते ही जैकेट बिल्कुल फ्रेश और खुशबूदार बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- विंटर जैकेट से दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।