कंप्यूटर का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। कंप्यूटर के साथ कीबोर्ड भी होता है जिसकी मदद से हम टाइपिंग करते हैं। ऐसे में समय- समय पर आपको कीबोर्ड की भी सफाई करते रहना चाहिए। अगर आप कीबोर्ड की सफाई नहीं करती हैं तो यह खराब भी हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ मजेदार तरीके बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से कीबोर्ड की सफाई कर सकती हैं।
कई तरह के क्लीनिंग सॉल्यूशन कीबोर्ड की सफाई करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको एक टिश्यू पेपर की मदद से कीबोर्ड की सफाई करनी चाहिए। सबसे पहले आपको इस टिश्यू पेपर में क्लीनिंग सॉल्यूशन को डालना होगा। फिर इसकी मदद से पूरे कीबोर्ड की सफाई करनी होगी। ऐसे में कीबोर्ड पर मौजूद सभी प्रकार का धूल मिट्टी निकल जाएगा।
कीबोर्ड की सफाई आपको महीने में एक बार जरूर करना चाहिए। ऐसे इसलिए क्योंकि कीबोर्ड पर काफी ज्यादा बैक्टीरिया होता है। अगर रोजाना इसकी सफाई नहीं करती हैं तो यह काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में कीबोर्ड पर मौजूद सट मिनटों में निकल जाएगा।
किसी भी कपड़े से अगर आप कीबोर्ड की सफाई करती हैं तो आपका कीबोर्ड खराब हो सकता है। ऐसे में आपको माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से अपने कीबोर्ड की सफाई करनी चाहिए। सिस्टम को सट डाउन करने के बाद ही आपको अपने कीबोर्ड की सफाई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कंप्यूटर खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
टूल किट की मदद से आप चाहे तो बटनों को निकालकर भी कीबोर्ड की सफाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको कीबोर्ड मिनटों में साफ हो जाएगा। ध्यान रखें कि सफाई करते समय ज्यादा प्रेशन ना लगाएं। ऐसा करने से बटन टूट सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आखिर कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J के बटन पर उभार क्यों होता है? जानिए क्या है वजह
यह विडियो भी देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।