लकड़ी के दरवाजे की उतर गई है पॉलिश, तो इन हैक्स की मदद से दें नया लुक

घर में एंटर करने से पहले दरवाजा ही सबसे पहले खोला जाता है। ऐसे में घर का दरवाजा ही अगर सुंदर नहीं है, तो शर्मिंदगी का अहसास होना लाजमी है।
Updated:- 2025-04-01, 19:31 IST
easy diy wooden door decoration ideas to try at home

घर की खूबसूरती में दरवाजों का भी अहम योगदान होता है। घर सिर्फ दीवारों और फर्नीचर की सजावट से ही सुंदर नहीं होता। बल्कि दरवाजों का सही सलामत होना भी घर की सुंदरता को बढ़ाता है। लेकिन समय के साथ उनकी पॉलिश उतरने लगती है। यह न सिर्फ देखने में खराब लगता है बल्कि बाहर से आए लोगों के सामने शर्मिंदगी भी महसूस करवाता है। लेकिन लोग इसे पेंट करने का खर्चा नहीं उठा पाते, इसलिए इसे ऐसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको दरवाजों को सजाने के कुछ आसान हैक्स बताएंगे, जिसमें ज्यादा खर्च नहीं आने वाला है।

दरवाजों का पेंट क्यों उतरने लगता है?

easy diy wooden door decoration ideas to try at home3

  • अगर दरवाजों पर बार-बार पानी गिरता है या बारिश का पानी सीधे दरवाजे पर पढ़ता है, तो नमी की वजह से इसका पेंट उतरने लगता है। पानी की वजह से लकड़ी फूलने लगती है, जिससे इसका पेंट खराब हो जाता है।
  • इसके अलावा अगर दरवाजे पर रोज तेज धूप सीधे पड़ती है, तो भी इसका रंग हल्का और पेंट उतरने लगता है। इससे आप दरवाजे को बचा को नहीं सकते, लेकिन समय-समय पर पेंट करवाना जरूरी हो जाता है।
  • गंदगी और धूल भी लकड़ी के दरवाजों के पेंट को खराब कर देती है। अगर आप रोज दरवाजा कपड़े से साफ नहीं करते हैं, तो धीरे-धीरे यह खराब होने लगता है।

इसे भी पढ़ें- Wedding Home Door Decoration: शादी वाले घर के दरवाजों को ऐसे करें डेकोरेट, घर आए मेहमान भी कहेंगे वाह भाई वाह

दरवाजों का पेंट उतरने पर कैसे सजाएं?

easy diy wooden door decoration ideas to try at homee

  • दरवाजे को अगर आप पेट नहीं कर सकते हैं, तो इसे झालर से सजा सकते हैं। जैसे पेपर रिबन या नकली फूलों वाले झालर भी इसमें काम आ सकते हैं। इसके अलावा आप दरवाजों को सजाने के लिए मोतियों वाले झालर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। झालर लगाने से खराब दरवाजे छिप जाते हैं।
  • दरवाजे सजाने के लिए आप पत्तों और फूलों का तोरण भी लगा सकते हैं। हालांकि,यह सुख जाते हैं, तो इसे आपको 3 से 4 दिन में बदलना पड़ सकता है। लेकिन इससे भी दरवाजे सुंदर लगते हैं।
  • दरवाजों की सुंदरता, रंग-बिरंगे कपड़ों से भी बढ़ाई जा सकती है। आप कपड़ों को लंबाई में पतला-पतला काटकर ऊपर से नीचे की तरफ लटका सकते हैं।
  • दरवाजे का खराब पेंट छिपाने के लिए आप डिजाइनर वॉलपेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बारिश में यह खराब हो जाते हैं। यह घर सजाने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें-Wedding Decoration Ideas: बहन की शादी पर अपने घर को चांद सा सजाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, खुश होंगे मेहमान भी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

FAQ
लकड़ी के दरवाजों से पेंट क्यों उतरने लगता है?
दरवाजा पुराना होने और बार-बार पानी लगने की वजह से पेंट उतरने लगता है, साथ ही इससे लकड़ी भी खराब होने लगती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।