Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

मॉनसून की पहली बारिश ने गंदा कर दिया है खिड़कियों का कांच? ऐसे करें इन्हें साफ

बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में होने वाली बारिश की वजह से घरों की कांच की खिड़कियां ख़राब दिखने लगती हैं। अगर आपके घर की खिड़की भी खराब दिखने लगी है, तो आप कुछ टिप्स को आजमाकर इन्हें खूबसूरत बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-24, 19:14 IST
image

बरसात का मौसम शुरू होते ही छत से गिरने वाला गंदा पानी कई बार घर के दरवाजे, दीवार और खिड़कियों को गंदा कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी बरसात की वजह से ख़राब होने वाली कांच की खिड़की को साफ़ करने में लगी हुई है, लेकिन आपको उसे साफ करने में काफी टाइम लग रहा है, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसे आजमाकर आप कांच की खिड़की की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

खिड़की के कांच को चमकाने के लिए करे ये उपाय

अगर आप भी बरसात के मौसम में खराब हो रही इन कांच की खिड़कियों की वजह से परेशान रहती हैं और इसे अच्छी तरह चमकाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप कुछ स्पेशल तरीके अपना सकती हैं। सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा निम्बू का रस लें और उसमें थोड़ा नमक मिक्स कर दें। सभी सामग्री को मिलाएं और उसके बाद स्पंज की मदद से खिड़की के इन दागों को क्लियर कर सकती हैं।  

2 - 2026-06-23T203722.442

पानी और विनेगर का करें इस्तेमाल

यही नहीं आप घर पर रहकर एक कटोरी में थोड़ा विनेगर और थोड़ा पानी लेकर भी इसका इस्तेमाल कर खिड़की को चमका सकती हैं। इस तरीके को अपनाकर आप खिड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और इसे नया जैसा बना सकती हैं। इस तरीके से आप कम समय में आसानी से खिड़की पर लगे दाग को कम कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से खिड़की-दरवाजों पर जम गई है धूल? इन आसान तरीकों से मिनटों में चमकाएं अपना घर

सर्फ़ और पानी

इन सभी तरीके के अलावा आप नार्मल पानी और स्पंज का इस्तेमाल कर भी खिड़की को साफ़ कर सकती हैं। आप चाहें, तो एक बर्तन में थोड़ा सर्फ़ और पानी मिलाकर इसे खिड़की पर लगाकर भी खिड़की के कांच को क्लीन कर सकती हैं। ऐसा कर आप घर की खिड़की को साफ कर सकती हैं और खिड़की को बिल्कुल नया जैसा बना सकती हैं।

पेपर का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

आप एक साधारण पेपर का भी इस्तेमाल कर खिड़की को साफ़ पर सकती हैं। पहले आप स्प्रे बॉटल से पानी का छिडकाऊ करें, उसके बाद पेपर की मदद से खिड़की को साफ़ करें। इस खास उपाय को भी आजमाकर आप घर पर रहकर कम समय में खिड़की के कांच को चमकदार बना सकती हैं। 

1 - 2026-06-23T203725.924

यह भी पढ़ें- Kitchen Window के ये डिजाइंस, रसोई घर को दिखाएंगे स्टाइलिश और मॉडर्न

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।