Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

लोहे की अलमारी पर लगी जिद्दी जंग कर रही है खूबसूरती को कम? आजमा लें ये ट्रिक

अगर आपके घर में भी कई सालों पुरानी अलमारी रखी हुई है और आप उस अलमारी में लगे जंग के निशान को हाइड करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से इन निशानों को कम कर सकती हैं। आइए जानते इन आसान टिप्स के बारे में।
Updated:- 2026-06-20, 19:52 IST
image

घर में रखी पुरानी अलमारी में लगे जंग के निशान कई बार घर की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। ऐसे में अगर आपके घर पर भी कई सालों पुरानी लोहे की अलमारी रखी हुई है, लेकिन उस पर लगी जंग के जिद्दी निशान पूरे कमरे की खूबसूरती को कम कर रहे हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर कुछ आसान टिप्स और उपाय को आजमाकर अलमारी पर लगे इन निशानों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में।

अलमारी पर लगी जंग को कैसे करें कम

अगर आप भी अलमारी पर लगे जंग के निशान की वजह से परेशान हैं और ये निशान आपके कमरे की खूबसूरती को भी कम कर रहे हैं और आप इन्हें कम करने के लिए अगर आप भी कई उपाय तलाश रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर सबसे पहले एक कटोरी में सिरका लेकर स्पंच की मदद से अलमारी पर लगे निशान को कम कर सकती हैं।

2 - 2026-06-20T165901.301

हाइड्रोजन पेरोक्साइड का करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर जंग के निशान को कम कर सकती हैं। आप इसे नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या आपको यह फर्स्ट-एड बॉक्स में भी मिल सकता है, जिसे आप नमक के साथ मिलाकर जंग के निशान को कम कर सकती हैं। आप चाहें, तो इसमें सिरका भी मिला सकती हैं। इससे दाग आसानी से निकल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपकी लोहे की अलमारी में लग रही है जंग? आज ही अपनाएं ये 3 ट्रिक्स

नींबू और बेकिंग सोडा

यही नहीं आप जंग के निशान को कम करने के लिए और अलमारी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा वाले पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को आप घर पर तैयार कर स्पंच की मदद से क्लीन कर सकती हैं। आप चाहें, तो इस पेस्ट में थोड़ा नमक भी मिक्स कर सकती हैं। इससे भी निशान को कम किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

इन सभी उपाय को आजमाकर आप अलमारी पर लगे जंग के जिद्दी दागों को कम कर सकती हैं साथ ही अलमारी की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, अगर इन सभी चीजों के बाद भी जंग साफ़ नहीं हो रही है, तो आप बाजार में किसी दूकान से जंग को कम करवा सकती हैं या कलर भी कर सकती हैं। 

1 - 2026-06-20T165903.780

यह भी पढ़ें- लोहे के गेट को सालों-साल जंग से बचाए रखेंगे ये 5 आसान मेंटेनेंस टिप्स, आज से ही करें फॉलो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।