Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

लोहे के गेट को सालों-साल जंग से बचाए रखेंगे ये 5 आसान मेंटेनेंस टिप्स, आज से ही करें फॉलो

जब शुरुआत में गेट पर हल्का-हल्का जंग लगने लगता है, तो लोग इसे आम समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। यही कारण है कि धीर-धीरे पूरी तरह से गेट पर जंग लगने लग जाता है।
Updated:- 2026-06-08, 16:48 IST
5 ways to protect an iron gate from rusting

लोहे के गेट पर जंग लगने की वजह से अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। यही कारण है कि आजकल लोग स्टील के गेट लगवाने लगे हैं। हालांकि, अभी भी ऐसे कई घर हैं, जिन्हें घर के बाहर मेन गेट लोहे का ही लगवाना पसंद है, क्योंकि यह मजबूत होते हैं। यही कारण है कि नए घर बनवाने वाले लोग भी अक्सर लोहे के गेट को ही पहली प्राइऑरिटी देते हैं। ऐसे में अगर आप गेट का सही से ख्याल नहीं रखेंगी, तो इसमें जल्दी जंग लगने लग जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लोहे के गेट को कैसे जंग लगने से बचा सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गेट को हर दिन साफ करें

आप चाहती हैं कि लोहे की गेट पर जंग न लगे, तो हर रोज आपको इसकी अच्छे से सफाई करनी होगी। गेट को पानी से धोने की बजाय कपड़े से साफ करें, इसे जंग नहीं लगता। ऐसा इसलिए, क्योंकि धुल-मिट्टी ही जंग लगने का सबसे बड़ा कारण होती हैं।

iron gate rust prevention

बारिश का पानी जमा न होने दें

अगर बारिश हुई है, तो गेट को ऐसे ही न छोड़ें। बारिश के बाद गेट को कपड़े से साफ कर लें, ताकि पानी जम न हो। रिश के बाद गेट को एक बार सूखे कपड़े से साफ कर दें, इससे पानी हट जाएगा। अगर पानी देर तक रहेगा, तो जंग लगने की समस्या जल्दी होने लगती है।

समय-समय पर पेंट करवाएं

अगर गेट पर लगा पेंट उतरने लगा है, तो समय-समय पर इसे पेंट करवाते रहें। अक्सर पेंट उखड़ने पर लोग इसे ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिससे गेट पर जंग पकड़ लेता है। ध्यान रखें कि उखड़े हुए हिस्से पर जंग सबसे पहले लगती है। गेट के आस-पास पौधे न रखें, क्योंकि नमी से जंग लगना आम बात है।

इसे भी पढ़ें- गत्ते को जलाने या फेंकने के बजाय बगीचे में इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, बिना केमिकल खाद भी पौधे रह सकते हैं स्वस्थ

how to prevent rust on metal gates

जंग दिखते ही तुरंत साफ करें

अगर आपको गेट पर कहीं जंग लगा हुआ नजर आ रहा है, तो इसे तुरंत साफ कर लें। सैंडपेपर या वायर ब्रश से इसे साफ किया जा सकता है। इससे जंग फैलेगी नहीं और गेट नया जैसा रहेगा। गेट की सफाई करते समय आपको गेट के जोड़ और कोनों पर खास ध्यान रखना चाहिए। जंग गेट के कोनों पर सबसे पहले लगती है। सफाई करते समय, इस जगहों को हर दिन चेक करें। इसके साथ ही आपको निचले हिस्से की भी ज्यादा देखभाल करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या बारिश में मैले हो गए हैं White Shoe? बिना धुले और रगड़े इन 5 चीजों से करें साफ

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।