चम्मच और ईयरबड से 15 मिनट में बनाएं ये आसान दिवाली स्पेशल रंगोली

09 नवंबर को दिपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग घर को लाइट्स और फूलों की मदद से डेकोरेट करते हैं। साथ ही छोटी या बड़ी अपनी पसंद के हिसाब से रंगोली बनाते हैं। खास मौके या शुभ दिन पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें रंगोली बनाना नहीं आता है। अगर आप दिवाली के मौके पर अपने घर के दरवाजे, आंगन या मंदिर के पास खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं, लेकिन आप बिगिनर्स हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको चम्मच और ईयरबड्स की मदद से बनने वाली आसान रंगोली डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
ईयरबड की मदद से बनाएं दीपक रंगोली

- इसे बनाने के लिए एक छोटी कटोरी लें। इसके बाद आधा सर्कल बनाएं।
- अगर आपको यह करना मुश्किल लग रहा है, तो आप चॉक की मदद से कटोरी रखकर पूरा गोला बना सकती हैं।
- इसके बाद ऊपर की तरफ आधे गोले को कटोरी की मदद से अंदर करें।
- फिर लौ की आकृति बनाएं। इसके लिए चॉक की मदद से कली जैसा आकार बनाएं।
- इसके बाद छोटे-छोटे डॉट रखें।
- आखिर में अपने मनपसंद के रंग का इस्तेमाल करें।
- दीपक की लौ बनाने के लिए इयरबड की मदद से डॉट को अंदर की तरफ फैलाएं।
- इसके बाद दीपक के अंदर वाले हिस्से में छोटे-छोटे डॉट रखें और फूल का आकार बनाएं।
- इसके बाद दीपक के आखिरी में दीपक के बाहर छोटे-छोटे डॉट रखकर रंगोली को पूरा करें।
मंदिर के पास बनाएं लक्ष्मी चरण
-1793961719701.webp)
- फर्श पर एक चूड़ी या कटोरी रखकर उसके अंदर आधे हिस्से में चांद के आकार में रंग भरें।
- इसके बाद बनाए गए पीले और लाल अर्धचंद्र के ठीक ऊपरी घुमावदार किनारे पर सफेद रंग से एक मोटा हॉफ सर्कल बनाएं, जैसा चित्र में दिख रहा है।
- सफेद रंग की सहायता से पैर के ऊपरी हिस्से पर क्रम से 5 छोटे-बड़े डॉट्स रखें।
- अब किसी छोटे ढक्कन, सिक्के या अपनी उंगली के पोर से उन गोलियों के बीच में हल्का सा दबा दें, जिससे वे उभरे हुए रिंग जैसे सुंदर आकार में बदल जाएं।
- बाएं पैर के लिए पीले रंग का और दाएं पैर के लिए लाल रंग का अर्धचंद्र बनाएं।
- पैर के नीचे थोड़ी जगह छोड़कर सफेद रंग से एक गोल घेरा बनाएं।
- उस घेरे के केंद्र में बाएं पैर के लिए पीला रंग और दाएं पैर के लिए लाल रंग भरकर छोटा गोला बनाएं।
- इसके बाद ईयरबड की मदद से किनारों को साफ और एक समान कर लें।
घर के आंगन में बनाएं भगवान गणेश वाली रंगोली
अगर आपको घर के आंगन में बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो आप गणेश जी वाली रंगोली बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका-

- जमीन पर पहले पीले रंग से एक गोल घेरा बनाएं और उसके बाहरी हिस्से में नारंगी रंग भरें। दोनों रंगों को हल्के हाथ से मिला लें ताकि शेडिंग इफेक्ट आए।
- अब किसी चम्मच के पिछले हिस्से या उंगली से केंद्र से बाहर की ओर लाइनें खींचते हुए पंखुड़ियों का उभार दें।
- फूल के ठीक बीच में सफेद रंग से थोड़ा गाढ़ा गोल पैच या डॉट्स रखें।
- ईयरबड या टूथपिक की मदद से सफेद रंग को फैलाते हुए गणेश जी का मुख, सूंड, कान और ऊपर मुकुट का आकार दें।
- फूल के ऊपरी आधे हिस्से के चारों तरफ हरे रंग से 5 पान/पत्ती के आकार के हिस्से बनाएं। टूथपिक से हरे रंग में बाहर की तरफ बारीक लकीरें खींचकर पंखों जैसा टेक्सचर दें।
- इन पत्तियों के अंदर क्रमशः गहरा नीला, हल्का नीला, पीला और अंत में गुलाबी रंग का छोटा गोल घेरा भरकर मोरपंख का पैटर्न बनाएं।
- हर मोरपंख के नीचे (फूल से जोड़ते हुए) सफेद रंग की एक छोटी गोल बिंदी रखें और उसे बीच से दबा दें।
- फूल के निचले हिस्से से नीचे की ओर सफेद रंग की छोटे-छोटे डॉट सीधी कतार में रखें। कुल 5 लड़ियां बनाएं, जिनमें बीच वाली लड़ी सबसे लंबी हो।
- हर सफेद बिंदु के बीच में ईयरबड या उंगली से हल्का दबाएं ताकि वे मोतियों जैसे गोल दिखें।
- प्रत्येक लड़ी के अंत में गहरे नीले रंग की एक बूंद रखकर उसे नीचे की तरफ खींचें, जिससे सुंदर लटकन का आकार बन जाए।
इसे भी पढ़ें-धनतेरस की शाम कटोरी-प्लेट की मदद से आंगन में बनाएं सुंदर रंगोली, सांचे की नहीं पड़ेगी जरूरत
ऊपर बताए गए हैक्स से आप आसानी से रंगोली बनाकर तैयार कर सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-pinterest(all image)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
