धनतेरस की शाम कटोरी-प्लेट की मदद से आंगन में बनाएं सुंदर रंगोली, सांचे की नहीं पड़ेगी जरूरत

आज यानी 6 नवंबर को धनतेरस का त्याेहार है। इस दिन शाम को विशेष पूजा की जाती है। घरों में दीये जलाए जाते हैं। वहीं, लोग सोने-चांदी से लेकर बर्तन, झाड़ू, कार और न जाने क्या-क्या चीजें खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप धनतेरस की शाम घर में रंगोली बनाना चाहती हैं और समय कम है, तो बिना सांचे के अच्छे डिजाइन भी आप बना सकती हैं।
जी हां, किचन में रखी छोटी-बड़ी कटोरी और प्लेट से भी आप सुंदर गोल और फूलों वाले डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए न तो बाजार से कोई सामान खरीदने की जरूरत है और न ही बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप चाहें तो रंगों से रंगोली बनाएं या फिर ताजे फूलों की पंखुड़ियों से आंगन सजाएं। दोनों ही तरीके आसान हैं।
प्लेट और कटोरी की मदद से रंगोली कैसे बनाएं?
हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे प्लेट और कटोरी की मदद से रंगोली बना सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1793951103777.webp)
image credit- magnific
1. सबसे पहले इकट्ठा कर लें ये सामान
रंगोली बनाना शुरू करने से पहले अपनी जरूरत का सामान एक जगह रख लें। इससे बीच में बार-बार उठना नहीं पड़ेगा।
- एक बड़ी और दो-तीन छोटी प्लेट
- अलग-अलग साइज की कटोरियां
- रंगोली बनाने वाले कलर
- गेंदे और अपनी पसंद के दूसरे फूल
- फूलों की पंखुड़ियां
- सफेद रंग या चावल का आटा
सबसे पहले आंगन की जगह साफ कर लें। फर्श सूखा होगा, तो रंग और फूल आसानी से अपनी जगह पर टिकेंगे।
2. रंगों से बनाएं गोल डिजाइन वाली रंगोली
अगर आपको रंगों वाली रंगोली पसंद है, तो प्लेट और कटोरी की मदद से गोल डिजाइन बनाएं। इसके लिए सबसे पहले आंगन के बीच में एक बड़ी प्लेट रखें। उसके चारों तरफ कलर डालें और फिर प्लेट को धीरे से उठा लें। इससे एक साफ गोल घेरा बन जाएगा। अब इस घेरे के आसपास छोटी कटोरियां रखें। हर कटोरी के चारों तरफ अलग-अलग रंग डालें। कटोरियां हटाने पर कई छोटे गोल घेरे बन जाएंगे। इसे और सुंदर बनाने के लिए-
- हर गोले में अलग कलर भरें।
- बीच वाले घेरे में कोई डार्क रंग रखें।
- गोल घेरों के बीच सफेद रंग से छोटी-छोटी बिंदियां बनाएं।
- बाहर की तरफ कटोरी रखकर एक और बड़ा घेरा तैयार करें।
इस तरह आपकी रंगोली में कई गोल डिजाइन बन जाएंगे और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।
-1793951152463.webp)
image credit- magnific
3. फूलों से सजाएं आंगन
अगर आपको फूलों से बनी रंगोली अच्छी लगती है, तो गेंदे और दूसरे फूलों की पंखुड़ियों से डिजाइन तैयार करें। इसके लिए भी कटोरी और प्लेट काम आएंगी। सबसे पहले आंगन में एक बड़ी प्लेट रखकर उसके चारों तरफ फूलों की पंखुड़ियां सजा दें। अब प्लेट हटा दें। इससे बीच में गोल जगह बन जाएगी। इसके बाद छोटी कटोरियों को उसके आसपास रखकर छोटे-छोटे घेरे तैयार करें। इन गोल जगहों में अलग-अलग रंग के फूलों की पंखुड़ियां भर दें। बीच में पीले या नारंगी फूल रख दें और उसके आसपास दूसरे कलर की पंखुड़ियां सजा दें। फूलों वाली रंगोली के लिए ये तरीके अपनाएं-
- गेंदे की पीली और नारंगी पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें।
- छोटे गोल घेरों में अलग-अलग रंग के फूल सजाएं।
- बीच में पूरे फूल रखकर डिजाइन को सुंदर बनाएं।
- रंगोली के बाहर भी पंखुड़ियों से बॉर्डर तैयार करें।
4. कटोरी से बनाएं फूल जैसा डिजाइन
रंगोली में फूल का डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो छोटी कटोरियों से पंखुड़ियों जैसा डिजाइन तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले एक बड़ी प्लेट से बीच में गोल घेरा बनाएं। अब उसके चारों तरफ छोटी कटोरियां एक-दूसरे के पास रखें। हर कटोरी के आसपास रंग डालें और फिर उन्हें हटा दें। इससे गोल घेरे के चारों तरफ छोटे-छोटे शेप बन जाएंगे, जो फूल की पंखुड़ियों जैसे दिखेंगे। अब इनमें आप अपनी पसंद के कलर भर सकती हैं। अगर फूलों से रंगोली बना रही हैं, तो हर हिस्से में अलग रंग की पंखुड़ियां सजा दें। इससे रंगोली बहुत ही सुंदर दिखेगी।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर बाजार से रंग खरीदने की जरूरत नहीं, रसोई में मौजूद इन 5 चीजों से घर पर बनाएं रंगोली के रंग
5. आखिर में ऐसे करें रंगोली की डेकोरेशन
जब आपका डिजाइन तैयार हो जाए, तो उसके आसपास थोड़ी और सजावट कर सकती हैं। इससे रंगोली और अच्छी दिखेगी।
- रंगों वाली रंगोली के किनारे सफेद कलर से छोटी बिंदियां बना दें।
- फूलों वाली रंगोली के चारों तरफ पंखुड़ियों की लाइन लगाएं।
- गोल डिजाइन के बीच में छोटे फूल रख सकती हैं।
- रंगोली के आसपास दीये सजाएं।
दीये रखते समय ध्यान रखें कि वे फूलों और रंगोली से सुरक्षित दूरी पर हों। उन्हें ऐसी जगह रखें जहां से कोई टकराए नहीं।
यह भी पढ़ें- मेन गेट से ही दिखेगी दिवाली की असली रौनक, सजावट के लिए काम आएंगे ये बजट फ्रेंडली आइडियाज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
