सर्दी जाते ही मच्छरों ने उड़ा रखी है रातों की नींद, भगाने में बहुत काम आएगा बिना केमिकल वाला यह एक ट्रिक

How To Get Rid Of Mosquitoes: जैसे ही सर्दी खत्म होती है और मौसम बदलता है, वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। शाम होते ही मच्छरों की भिनभिनाहट से घर में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। मच्छर इतने बढ़ जाते हैं कि रात में चैन की नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। यही नहीं, इस दौरान मच्छरों के काटने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई लोग इससे बचने के लिए केमिकल युक्त कॉइल, अगरबत्ती या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका रोजाना इस्तेमाल करना बच्चों के साथ-साथ बड़ों की सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में, अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल मुक्त उपायों को अपनाना चाहते हैं, तो यहां दी गई प्राकृतिक और असरदार ट्रिक आपकी मदद कर सकती है।
मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये सामग्री

- नीम की पत्तियां
- प्याज के छिलके
- लहसुन के छिलके
- तेजपत्ता
- लौंग और कपूर
इसे भी पढ़ें- मच्छरों को भागने पर मजबूर कर देता है नींबू में लौंग घुसाने वाला यह हैक, जलाते ही दिखेगा असर
मच्छरों को भगाने के लिए ऐसे बनाएं मिश्रण
- नीम की पत्तियां लेकर एक पेपर पर फैला दें और उन्हें 2-3 दिनों के लिए अच्छी तरह सूखने दें।
- सूखी पत्तियों को दोनों हाथों से मसलकर चूर्ण बना लें।
- इसमें प्याज और लहसुन के छिलके, तेजपत्ता, लौंग और थोड़ा सा कपूर डालें।
- इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें।
- इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।
इसे भी पढ़ें- मच्छरों ने कर रखा है परेशान...यह 1 वायरल ट्रिक घर में बैन कर देगी उनकी एंट्री
मच्छरों से तुरंत राहत पाने के लिए इस मिश्रण का ऐसे करें इस्तेमाल

अब मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आपको घर पर तैयार किए गए पाउडर का दीया जलाना होगा। इसके लिए दो आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।
पहला तरीका
- दीया में तैयार किया गया पाउडर डालें।
- इसमें थोड़ा सा तेल मिलाएं।
- इसे जलाकर मच्छरों को दूर भगाएं।
दूसरा तरीका

- दीया में पाउडर डालें।
- ऊपर से कपूर रख दें।
- इसे जलाएं और तुरंत असर देखें।
दोनों ही तरीकों में जलने के बाद निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर भगाने का काम करेगा। इसकी महक मच्छरों को पसंद नहीं होती, जिससे वे घर से बाहर भाग जाते हैं। यह तरीका प्राकृतिक, सुरक्षित और रासायनिक उत्पादों से मुक्त है, जिससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- मच्छरों ने घर में मचा रखा है आतंक, इन चीजों के धुएं से भागेंगे कोसों दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।