Dussehra 2023: इन 3 तरीकों से अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करें दशहरा

Dussehra Celebration At Home: दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरा हर साल भारत में नवरात्रि के अंत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। विजयादशमी के दिन जगह-जगह मेला लगता है, कार्यक्रम, नाटक आयोजित होते हैं। परिवार के साथ लोग रावण दहन देखने के लिए मुख्य जगहों पर जाते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे दशहरा पर्व को फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर पाएंगी।
दशहरा पर फैमिली के साथ रामायण मूवी देखें
आप घर के सभी बड़े, बच्चों के साथ दशहरे को मनाने के पीछे की पौराणिक कथा के बारे में बातें कर सकती हैं और इस दिन पर अपनी फैमिली के साथ आप रामायण मूवी देख सकती हैं। इससे आपके बच्चों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और वह खुश भी होंगे। इसके अलावा आप उन्हें रामायण से जुड़ी हुई जानकारी बता सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Ravan Mantra: रावण के मंत्रों का क्यों है शास्त्रों में इतना महत्व? जानें जपने के अनगिनत लाभ
परिवार वालों के साथ दशहरा पर पुतला बनाएं
आप रावण का पुतला ऑनलाइन देखकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बना सकती हैं। इसके अलावा आप पुतला मेकिंग कॉपटिशन भी बच्चों के बीच करवा सकती हैं। इसमें उन्हें मजा आएगा और वह इसे गेम की तरह समझकर एंजॉय भी करेंगे। इन पुतलों को फिर आप अपनी सोसायटी की पार्क या फिर छत पर जलाकर दशहरे का आनंद उठा सकती हैं। ध्यान रहे कि पुतले के अंदर अधिक बम-पटाखे अधिक ना रखें।
इसे भी पढ़ें-रावण के सगे भाई नहीं थे विभीषण, जानें ब्रह्मा के पोते रावण के बारे में 9 फैक्ट्स
बच्चों को धार्मिक महत्व के बारे में बताएं
आप बच्चों को खेल-खेल में अपनी परंपराएं और धार्मिक महत्व के बारे में बताने यह बच्चों को सिखाने का एक बेहतर तरीका है। इसके अलावा आप बच्चों और परिवार वालों के साथ घर की डेकोरेशन कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।