herzindagi
Is it ok to unplug your fridge

क्या आपको पता है फ्रिज क्यों हो जाता है खराब, जानें कारण

क्या आपका भी फ्रिज हो गया है खराब, जानें इसे ठीक करने का तरीका।  
Editorial
Updated:- 2022-12-07, 16:02 IST

कई बार हमारी छोटी गलती के कारण हमारा काफी बड़ा नुकसान हो जाता है। क्या आपका भी फ्रिज बार- बार खराब हो जाता है? कई लोग को पता भी नही होता कि उनका फ्रिज किन गलतियों के कारण खराब हो गया है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने फ्रिज को खराब होने से बचा सकती है। साथ ही यह भी बताने वाले हैं कि फ्रिज कैसे खराब हो जाता है।

सफाई सही से करें

dont turn off your refrigerator if you going out

कई बार फ्रिज में कोई सामान गिर जाता है और हम इसकी सफाई सही तरीके से नहीं करते हैं। फ्रिज की सफाई सही तरीके से करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। ऐसे में फ्रिज में फंगस लग जाता है और मिनटों में हमारा महंगा फ्रिज खराब होने लगता है और हमें पता भी नहीं चलता। कई बार हम इसके लिए कपंनी में शिकायत करते हैं। इस दौरान गलती किसी और की नहीं बल्कि हमारी ही होती हैं।

जरूरत से ज्याद सामान ना रखें

कई बार हम फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान रख देते हैं। ऐसे में भी हमारा फ्रिज खराब हो जाता है। फ्रिज की सही तरीके से केयर करने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आप ज्यादा सामान रखती हैं तब भी आपका फ्रिज खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

फ्रिज को लंबे समय तक खुला ना छोड़े

कई बार हम फ्रिज को लंबे समय तक खुला छोड़ देते हैं। इसके कारण भी हमारा फ्रिज खराब हो जाता है। अगर आप भी अपने पैसे फ्रिज के रिपेयरिंग में बर्बाद नहीं करना चाहती हैं तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

बाहर जानें वक्त फ्रिज बंद ना करें

अगर आप बाहर जानें का प्लान बना रही है तो आपको अपने फ्रिज को पूरे तरीके से बंद नही करना चाहिए। कई बार इसके कारण भी फ्रिज खराब हो जाता है। आगे से आपको इस बाता का खास ख्याल रखना होगा। थोड़ी सी बिजली बचाने के चक्कर में हमारा काफी ज्यादा नुकसान हो जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।