क्या IPS अधिकारी का डिमोशन होने पर घट जाती है उसकी सैलरी? जान लीजिए इस सवाल का जवाब

IPS Officer Salary: नौकरी में जिस तरह से लोगों का प्रमोशन होता है, उसी तरह से गलती पर डिमोशन भी हो जाता है। आईपीएस अधिकारियों के मामले में भी डिमोशन हो सकता है। हाल ही में एक ऐसा मामला चर्चा में आया है, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी का डिमोशन हुआ है। ये मामला राजस्थान का है। बता दें कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय सेवा के अफसर को डिमोशन मिला हो। एक आईपीएस अधिकारी को काफी अच्छी सैलरी मिलती है। जब किसी का प्रमोशन होता है, तो उसकी सैलरी में भी इजाफा होता है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या डिमोशन होने पर किसी आईपीएस अधिकारी की सैलरी कम भी होती है या फिर पहले जैसे ही बराबर सैलरी मिलती रहती है? आइए जानें, क्या IPS अधिकारी का डिमोशन होने पर सैलरी भी घटती है?
यह भी देखें- ये हैं भारत की 6 अट्रैक्टिव IAS और IPS ऑफिसर्स, दिमाग के मामले में हैं सबसे तेज
राजस्थान आईपीएस डिमोशन केस
हाल ही में राजस्थान में सरकार द्वारा एक आईपीएस अधिकारी का डिमोशन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2009 बैच के आईपीएस पंकज कुमार चौधरी का डिमोशन हुआ है। कार्मिक विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए थे। आईपीएस पंकज चौधरी ने अपनी 12 साल की सर्विस के बाद लेवल 11 की वेतन श्रृंखला हालिस की थी। हालांकि, जैसे ही सरकार ने उनका डिमोशन किया, वह लेवल 10 की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में आ गए।
आईपीएस पंकज कुमार चौधरी का डिमोशन क्यों हुआ?
सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर आईपीएस पंकज कुमार चौधरी का डिमोशन क्यों हुआ, तो बता दें कि कुछ साल पहले पंकज चौधरी का एक पारिवारिक विवाद न्यायालय तक पहुंच गया था। उन पर आरोप लगे कि उन्होंने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। इस मामले को लेकर सालों तक कोर्ट में केस चला। पंकज चौधरी केस जीत भी गए। मामले में विभागीय जांच राज्य सरकार की ओर से की गई थी। इसी मामले को लेकर जांच के बाद सरकार ने उनका डिमोशन कर दिया। उनका डिमोशन कनिष्ठ वेतन श्रृंखला कर दिया गया। अब उन्हें फ्रेशर के बराबर सैलरी मिलेगी।
क्या डिमोशन के बाद सैलरी कम होती है?
अब सवाल ये बनता है कि क्या डिमोशन के बाद किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की सैलरी कम होती है? इस सवाल का जबाव हां है। नियमों के अनुसार, जब किसी अधिकारी या कर्मचारी का डिमोशन होता है, तो जिस ग्रेड पेड पर उनका डिमोशन होता है, उन्हें उसके बराबर ही सैलरी मिलती है।
यह भी देखें- IAS-IPS का तबादला कैसे होता है, जानें इससे जुड़े खास नियम?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।