आपको पता है फिटकरी और चीनी को फर्नीचर पर रगड़ने से क्या होता है?

पुराने और पेंट की चमक छोड़ चुके फर्नीचर को नया जैसा बनाने के लिए अधिकतर लोग बाजार में शाइनर खरीद कर लाते हैं। अगर आपके घर में भी कुछ ऐसे फर्नीचर मौजूद हैं, तो पैसे खर्च करने के बजाय नीचे बताए गए तरीके को अपना सकती हैं।
do you know what happens when you rub alum and sugar on furniture

Home Remedies to Furniture Shine: अगर मैं आपसे कहूं कि आप अपने घर में पुराने और पेंट उतर चुके फर्नीचर को पति के दाढ़ी बनाने वाली पोटली में पड़े फिटकरी से नया जैसा बना सकती हैं। आपको यह बात सुनकर हो सकता है थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह सच है। हम सभी अक्सर फर्नीचर की चमक जाने से पहले बाजार से शाइनिंग पेंट या प्राइमर खरीद लेते हैं ताकि फर्नीचर को पुराना लगने से पहले नया जैसा बनाया जा सके। लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से उनकी शाइन को बिना पैसा खर्च किए एकदम नया चमकता हुआ लुक दे सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिटकरी और चीनी का किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकती हैं।

फिटकरी और चीनी को फर्नीचर पर रगड़ने से क्या होता है?

How can I shine my furniture without polish

नए हो या पुराने फर्नीचर का अगर आप समय पर पेंट या देखभाल नहीं करते हैं, तो यह समय से पहले खराब हो जाते हैं। हालांकि इसके लिए बाजार में विभिन्न रासायनिक उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी कीमत और केमिकल तत्व के कारण कई बार लोग घरेलू तरीकों को अपनाते हैं। अगर आपके फर्नीचर जैसे लकड़ी का दरवाजा, अलमारी और बेड की चमक धीरे-धीरे खत्म हो रही है, तो आप इस फिटकरी और चीनी के इस हैक को अपना सकती हैं।

कैसे करें फिटकरी और चीनी का इस्तेमाल?

home remedies furniture

फर्नीचर को बिना किसी केमिकल चमक लाने का यह बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आपको केवल फिटकरी चीनी और तेल की जरूरत पड़ेगी। आपके घर में मौजूद तेल जैसे कोकोनट, केरोसिन ऑयल इत्यादि का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो तेल की जगह दूध भी ले सकती हैं। लेकिन यह आपके हैक को कुछ समय के बाद खराब कर सकता है। दूध की महक की वजह से दीमक लगने का खतरा हो सकता है।

  • सबसे पहले फिटकरी और चीनी को बारीक पीस लें।
  • अब इसमें मौजूद तेल को डालकर घोल तैयार करें।
  • कुछ देर इसे सेट होने के लिए रख दें।
  • फिर एक सूती कपड़े की बॉल आकार में बनाकर उसकी मदद से फर्नीचर को पेंट करें।
  • इसके अलावा आप रूई का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-हैवी फर्नीचर के नीचे का एरिया क्लीन करने का जानिए बेहद आसान तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP