Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

Spoon Gardening Ideas: पुरानी स्टील और प्लास्टिक की चम्मच से बनाएं ये खूबसूरत डेकोर आइटम्स

पुरानी स्टील और प्लास्टिक की चम्मचों को फेंकने के बजाय, उन्हें अपने बगीचे की सजावट में इस्तेमाल करें। इन बेकार समझी जाने वाली चम्मचों से आप प्लांट मार्कर्स और मधुर विंड चाइम जैसे खूबसूरत डेकोर आइटम्स बना सकते हैं।
Updated:- 2026-05-10, 11:33 IST
image

घर की रसोई की दराजों में ऐसी पुरानी स्टील या प्लास्टिक की चम्मचें पड़ी रहती हैं, जो पुरानी पड़ जाती हैं और हम उन्हें यूज भी नहां करते हैं। बता दें कि हम इन्हें बेकार समझकर कबाड़ में फेंक देते हैं, लेकिन गार्डनिंग के शौकीनों के लिए ये चम्मचें किसी खजाने से कम नहीं हैं। इन पुरानी चम्मचों का इस्तेमाल करके आप अपने बगीचे को एक आर्टिस्टिक और 'विंटेज' लुक दे सकते हैं।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुरानी चम्मचों को गार्डन डेकोर में कैसे बदलें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

प्लांट मार्कर्स (Plant Markers)

जब हम बगीचे में बहुत सारे बीज या पौधे लगाते हैं, तो अक्सर भूल जाते हैं कि कौन सा पौधा किसका है। पुरानी चम्मचें इसके लिए सबसे टिकाऊ और स्टाइलिश ऑप्शन हैं। अगर चम्मच स्टील की है, तो उसके गहरे हिस्से को चपटा कर लें। 

02 (30)

अब उस पर परमानेंट मार्कर या पेंट से पौधे का नाम (जैसे- तुलसी, पुदीना, मिर्च) लिख दें। प्लास्टिक की चम्मचों को आप अलग-अलग रंगों से पेंट करके उन पर स्टिकर भी लगा सकते हैं। फिर इन चम्मचों को बस गमले की मिट्टी में गाड़ दें।

इसे भी पढ़ें - Kulfi Matka Reuse: कुल्फी के मटकों से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, यहां से लें Ideas

विंड चाइम (Spoon Wind Chime)

हवा चलने पर जब स्टील की चम्मचें आपस में टकराती हैं, तो एक बहुत ही मधुर ध्वनि पैदा होती है। इसे बनाना बेहद आसान है। 5-6 स्टील की पुरानी चम्मचें लें। आप चाहें तो इन्हें चपटा कर सकते हैं या वैसे ही रहने दें। 

01 (30)

चम्मच के हैंडल के ऊपरी हिस्से में एक छोटा छेद करें। फिर लकड़ी के घेरे या स्टील के ढक्कन की मदद से इन चम्मचों को अलग-अलग लंबाई में लटका दें। इसे अपने गार्डन के किसी पेड़ या बालकनी के कोने में टांगें।

इसे भी पढ़ें - Old Tyre Reuse: पुराने टायरों का कैसे करें मेकओवर? जानें इनसे गार्डन सजाने का यूनिक तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।