Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:27 AM IST

गार्डन को दें नया लुक, घर पर बनाएं खूबसूरत टेराकोटा हैंगिंग प्लांटर

यह लेख घर पर टेराकोटा हैंगिंग प्लांटर्स बनाने के तीन आसान और अनोखे डिजाइन बताता है, जिससे आप अपने बगीचे या बालकनी को सुंदर बना सकते हैं। 
Updated:- 2026-04-28, 15:34 IST
image

बगीचे की सुंदरता केवल प्लांट्स से ही नहीं आती, बल्कि उन्हें सजाने के तरीके भी इसके लिए काम आते हैं। यदि आप अपने बगीचे या बालकनी को एक अलग लुक देना चाहती हैं, तो टेराकोटा हैंगिंग प्लांटर्स (Terracotta Hanging Planters) से एक अच्छा लुक साबित हो सकता है। मिट्टी के ये गमले न केवल पौधों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि देखने में भी बेहद अट्रेक्टिव लगते हैं। बाजार से महंगे प्लांटर्स खरीदने के बजाय, आप घर पर मौजूद साधारण मिट्टी के बर्तनों से शानदार हैंगिंग गार्डन तैयार कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इसे बनाने के तीन अनोखे और आसान डिजाइंस क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

'बोहो-स्टाइल' मैक्रोम हैंगिंग डिजाइन

अगर आपको सादगी अट्रेक्ट करती है, तो 'बोहो' लुक आपके गार्डन के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके लिए आपको बस एक बीच के आकार का टेराकोटा गमला और सूती रस्सी की जरूरत होगी। अब आप गमले को अपनी पसंद के पेस्टल रंगों से पेंट करें। फिर मैक्रोम धागे या मोटी रस्सी का यूज करके एक जालीदार झूला तैयार करें। इसमें गमले को फंसाकर किसी हुक से लटका दें। 

1 - 2026-04-28T150709.148

यह डिजाइन हवा में झूलते हुए पौधों को एक बहुत ही शांत और सुंदर लुक देता है, खासकर जब आप इसमें मनी प्लांट या स्पाइडर प्लांट लगाते हैं।

'विंटेज टीयर' मल्टी-लेवल प्लांटर

कम जगह में ज्यादा पौधे लगाने के लिए 'मल्टी-लेवल' डिजाइन सबसे बेहतरीन है। 

इसे भी पढ़ें - लू के थपेड़ों से मर रहे हैं कीमती पौधे? गमलों पर लपेट दें 'जूट की बोरी', मिट्टी हमेशा रहेगी गीली और ठंडी

इसके लिए आपको अलग-अलग आकार के 3-4 टेराकोटा गमलों की जरूरत होगी। ऐसे में एक मजबूत नायलॉन की रस्सी लें और सबसे नीचे वाले गमले के ड्रेनेज होल में डालें। रस्सी में गांठ लगाकर अगले गमले को उसके ऊपर पिरोएं। अब इस पर छोटे-छोटे रंगीन फूल या 'सकुलेंट्स' लगाने से आपका गार्डन किसी पेंटिंग जैसा नजर आएगा।

2 - 2026-04-28T150711.382

'मोजेक आर्ट' पेंटेड हैंगिंग पॉट

अगर आपको आर्ट पसंद है, तो आप पुराने या टूटे हुए कांच के टुकड़ों या रंगों से मोजेक डिजाइन तैयार कर सकते हैं। आप गमले के बाहर फेविकोल की मदद से रंगीन कांच के टुकड़े या छोटे पत्थर चिपकाएं। सूखने के बाद, खाली जगहों को व्हाइट सीमेंट से भर दें। अब गमले के किनारों पर ड्रिल से छेद करके लोहे की चेन लगाएं। 

इसे भी पढ़ें - छुट्टियों में जा रही हैं बाहर? पुरानी सूती टी-शर्ट से करें यह काम, पौधों को मिलता रहेगा पानी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।