अभी-अभी हुई है शादी तो इन टिप्स के जरिए रिश्ते को बनाएं मजबूत और खुशहाल

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप अपने रिलेशन को हैप्पी और लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो आपको इन टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए। 
Updated:- 2020-11-14, 13:00 IST
image

नई-नई शादी जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। शादी के बाद शुरूआती दिनों में अक्सर कपल्स बस एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहते हैं। सिर्फ एक-दूसरे की आंखों में देखने से ही उन्हें प्यार का अहसास होता है। लेकिन शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही यह एक साथ जीवन भर की शुरुआत है। जिसमें निश्चित रूप से उतार-चढ़ाव होंगे लेकिन यह भी रिश्ते का एक हिस्सा है। 

ऐसे में अक्सर देखने में आता है कि जब रिलेशन का हनीमून पीरियड खत्म हो जाता है तो कपल्स के बीच प्रॉब्लम शुरू होती है। उनके बीच पहले छोटी-छोटी नोंक-झोंक होती है, जिसे तकरार और फिर झगड़े में बदलते देर नहीं लगती। इसलिए, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी शादी की शुरूआत में ही कुछ ऐसे गुड पैटर्न बना लें, जो आपके रिश्ते को ताउम्र खुशहाल बनाए रखने में मदद करें और फिर आने वाली मैरिड लाइफ की प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने में आपको कोई परेशानी ना हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

दूसरों की उम्मीदों को ना जीएं

जब मैरिड लाइफ की बात होती है तो आप दूसरों की बातों को थोड़ा नजरअंदाज ही करें। रिलेशन में खुद की और अपने पार्टनर की पर्सनैलिटी को ही रहने दें। हर कपल अलग होता है और इसलिए अगर किसी दूसरे कपल को देखकर आप अपने रिश्ते में भी वहीं उम्मीदें करेंगी तो यह ना सिर्फ आपको परेशान करेगा, बल्कि रिलेशन में भी समस्या उत्पन्न होगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने रिलेशन की यूनिकनेस को जीएं और दूसरों की उम्मीदों को अपने रिश्ते का हिस्सा ना बनाएं।

after marriage tips

इसे जरूर पढ़ें- काम में उलझकर कहीं खो न दें खुद को, इस तरह निकालें मी टाइम

बनाएं रखें स्पार्क

यह सच है कि शादी के कुछ वक्त बाद रिलेशनशिप का स्पार्क कम हो जाता है। लेकिन अगर आप रिश्ते में हमेशा नयापन बनाए रखना चाहती है तो यही वक्त है जब आप चीजों को बेहतर तरीके से ऑब्जर्व कर सकती हैं। आप यह देखने की कोशिश करें कि ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके रिश्ते को स्पाइसअप करती है। शादी के एक-दो साल बीत जाने के बाद भी आप उन चीजों को दोहराकर अपने रिलेशन के स्पार्क को हमेशा बनाए रखें।

relationshop after marriage

जरूर करें तारीफ

किसी रिश्ते को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए एक-दूसरे के प्रति आभार भी बहुत जरूरी है। हमेशा अपने साथी को यह बताएं कि आपको उनके बारे में क्या अच्छा लगता है। आप समय-समय पर उनकी तारीफ करें और उनकी अच्छी आदतों के बारे में उन्हें जरूर बताएं। इससे ना सिर्फ उन्हें अच्छा लगता है, बल्कि रिलेशन में प्यार भी बढ़ता है। 

 

इसे जरूर पढ़ें- इन टिप्स की मदद से अपने बच्चों को सिखाएं टाइम मैनेजमेंट की आदत 

जरूर बिताएं क्वालिटी टाइम 

शादी की शुरूआत में हर कपल एक-दूसरे के साथ भरपूर समय बिताता है। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों की पार्टनर का ध्यान उनके करियर व पारिवारिक जिम्मेदारियों में केन्द्रित हो जाता है। यकीनन यह आप दोनों के लिए जरूरी है। लेकिन आपको यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि आपका रिश्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, भले ही आप दोनों अपनी लाइफ में कितने भी व्यस्त हों। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।