इन DIY हैक्स की मदद से मिनटों में हो जाएगा आपका काला पंखा साफ

वसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है और अब जल्दी ही पंखे की भी जरूरत महसूस होने लगेगी।कई समय नहीं चले पंखे काले हो गए हैं और इनकी सफाई करना एक बड़ा टास्क है। लेकिन, अब आपका ये काम आसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बता रहे हैं जो पंखे साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं और इन DIY हैक्स की मदद से आप आसानी से अपन काला पंखा साफ हो जाएगा।
नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

काला पंखा साफ को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन, इससे पहले झाड़ू की मदद से धूल साफ कर लें। इसके बाद आप नींबू और नमक की मदद से इसे साफ करें।
इसे भी पढ़ें- बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक स्प्रे बोतल में पानी लें और नमक मिलाएं
- इसके बाद आप नींबू को काट कर उसका रस निकाल लें।
- उन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- पंखे पर स्प्रे करके साफ करें।
- कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।
सिरके से करें काला पंखा साफ

सिरका भी पंखे की कालेपन का साफ करने में मददगार है और इसका सही तरह से इस्तेमाल करने से जहां पंखे का कालापन साफ होगा तो वहीं पंखा शाइन भी करेगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक स्प्रे बोतल में 2 ढक्कन सिरका और आधा लीटर पानी में मिक्स करें।
- इसके बाद पंखे पर धूल हटा लें और इसके बाद ने स्प्रे बोतल की मदद से उस मिश्रण को पंखे की पत्तियों पर स्प्रे करें।
- 2 मिनट बाद कपड़े की मदद से पंखे को साफ करें।
- इसके बाद साफ पानी से पंखे को धो लें और फिर सूखे कपड़े से पंखे को पोंछ लें।
इस बात का रखें खास ध्यान
किसी भी उपाय को इस्तेमाल करने से पहले एक छोटे से हिस्से पर टेस्ट जरू कर लें ताकि पंखे कोटिंग न उतर जाए।
इसे भी पढ़ें- Inverter खरीदते समय चेक कर लें ये 5 चीजें, बाद में नहीं होगा पछतावा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।