दिवाली दीपों और रोशनी का त्योहार होता है। इस मौके पर लोग अपने-अपने घरों को दुल्हन सा सजाते हैं और आंगन में रंगों से रंगोली भी बनाते हैं। हालांकि, हर साल फाइनेंशियल स्थिति सभी की एक जैसी नहीं होती है। कोई अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाने के लिए खूब खर्च करते हैं, तो कुछ लोग कम बजट में यूनिक तरीके से सजाने को लेकर नई-नई तरकीबें अपनाते हैं।
दिवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को है। इस बार अगर आप कम बजट में ही घर को सजाने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं, जिसकी मदद से आप 1000 रुपये के अंदर ही अपने घर को दिवाली के लिए बहुत ही खूबसूरती से सजा सकते हैं।
दिवाली की सजावट का सबसे महत्वपूर्ण चीज दीये ही होते हैं। आप बाजार से सस्ते मिट्टी के दीये खरीद सकते हैं। इसे तिल के तेल में जला सकते हैं। घी के दीये जलाने में आपका खर्च ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो तिल के तेल में भी दीये को जला कर अपन घर को डेकोरेट कर सकते हैं। दीये में आपका थोड़ा खर्च बढ़ सकता है, पर तेल के तेल की एक लीटर वाली बोतल आपको 300 के अंदर मिल जाएगी। साथ ही दीये खरीदने में भी 200 तक खर्च हो सकता है।
इसके अलावा, बाजार में आपको कई तरह के झालर मिल जाएंगे। घर को डेकोरेट करने के लिए आप अपने बजट के अनुसार झालर खरीद सकते हैं। बाजार में मिलने वाले झालर आपको 100 से 150 रुपये में 12 पीस मिल जाएंगे। ऐसे में आप 300 में 24 पीस झालर खरीद कर घर को डेकोरेट कर सकते हैं।
दिवाली के दिन रंगोली बनाना तो सभी को पसंद होता है। ऐसे में बड़ी रंगोली बनाने के लिए आपको ढेर सारी कलर की जरूरत होगी, जिसमें आपका 300 रुपये तक खर्च हो सकता है। ऐसे में, आप अगर कलर के अलावा फूलों और घर में मौजूद चावल की मदद लेंगे तो आपका खर्च बच सकता है। तक खर्च करने के लिए आप फूलों से आप अपने घर को प्राकृतिक रूप से सजा सकते हैं। आप गेंदे, गुलाब या अन्य सस्ते फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रंगोली बनाने के लिए रंगीन चावल, हल्दी या रंगीन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Diwali Living Room Decoration: घर आए मेहमान भी निहारते रह जाएंगे आपका लिविंग रूम, अगर आप दिवाली पर ऐसे करेंगी कमरे की सजावट
मोमबत्तियां से आप अपने घर में खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। अगर दीये पूरे घर में न लगा पाएं, तो आप कुछ मोमबत्तियां भी खरीद सकते हैं। यह मुश्किल से आपको 50 से 100 रुपये के अंदर मिल जाएंगे। इसके लिए आप अलग-अलग आकार और रंगों की मोमबत्तियां खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर न बनाएं ऐसी रंगोली, मां लक्ष्मी जाएंगी रूठ
अगर सारी चीजों को खरीदने के बाद आपके पास अभी भी 150 रूपये बच रहे हैं, तो आप बाजार से गेंदे के फूल खरीद सकते हैं। इसमें बगिये से आम के पत्ते तोड़कर खुद ही तोरण बना सकते हैं। इससे कम फूलों में आप तोरण तैयार कर लेंगे। साथ ही ऑरेंज और ग्रीन का कॉम्बिनेशन भी देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस के दोस्तों को दिवाली के मौके पर गिफ्ट करें ये यूजफुल आइटम्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।