Diwali Living Room Decoration: घर आए मेहमान भी निहारते रह जाएंगे आपका लिविंग रूम, अगर आप दिवाली पर ऐसे करेंगी कमरे की सजावट

दिवाली का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवाली 31 अक्तूबर को है, जिसमें अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। इस खास मौके पर लोग अपने घर को रंगोली, लाइट, दीये और फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। इस दिन घरों में दोस्त-रिश्तेदार भी दिवाली की बधाई देने घर आते हैं। ऐसे में, अगर आप अपने लिविंग रूम को सजाने के कुछ तरीके ढूंढ रही हैं, तो चलिए आज हम आपकी मदद करेंगे। यहां हम लिविंग रूम को फूलों और लाइट-बत्ती से सजाने के कुछ तरीके बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने कमरे को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। साथ ही, इसे दिवाली पर सजा देख आपके मेहमान भी आपकी जमकर तारीफें करेंगे।
दिवाली पर लिविंग रूम को सजाने के तरीके

लिविंग रूम में बनाएं फूलों की रंगोली
दिवाली के मौके पर हर कोई अपने घरों में रंगोली बनाते हैं। ऐसे में, आप भी अपने लिविंग रूम में एक छोटी या बड़ी अपनी पसंद और कमरे के साइज के अनुसार फूलों से रंगोली बना सकते हैं। फूलों की रंगोली के बीच में आप कुछ दीये भी लगा सकते हैं। यह आपके लिविंग रूम को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- दिवाली के अवसर पर रंगोली बनाने का नहीं है समय? तो इन चीजों का इस्तेमाल कर त्योहार में सजा सकते हैं अपना घर
रंगीन कुशन और तकिए का करें उपयोग
लिविंग रूम को सजाने के लिए आप यहां लगे सोफे पर रंगीन कुशन भी रख सकते हैं। इसके पास रखे टेबल पर आप डिजाइनर दीये रखकर अपने लिविंग रूम को दिवाली स्पेशल डेकोरेट कर सकते हैं। इस शानदार लुक को देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
दीवारों पर लगाएं लाइट्स
लिविंग रूम की एक दीवार को फूलों से सजाकर आप इसके बीच-बीच में लाइट की लड़ी भी लगा सकते हैं। यह देखने में बेहद रोचक और खूबसूरत लगेगा। इस जगह पर आप अपने घर आए दोस्तों के साथ तरह-तरह की तस्वीरें भी क्लिक करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बोतल, दुपट्टे और पुरानी चूड़ियों से दिवाली पर यूं सजाएं अपना घर.. देखते ही तारीफ करने लगेंगे परिवार वाले
सेंटर टेबल को ऐसे सजाएं

लिविंग रूम में मौजूद सेंटर टेबल पर आप एक बर्तन में फ्लोटिंग कैंडल्स डालकर रख सकते हैं। अगर आपके पास यह नहीं है तो आप इसपर एक रंगोली दीया भी रख सकते हैं। दिवाली के मौके पर इस तरह की सजावट बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती है। लिविंग रूम को ऐसे सजाकर आप मेहमानों का ध्यान खिंच सकत हैं।
इसे भी पढ़ें- कम पैसों में दिवाली पर इन आसान तरीकों से करें घर का डेकोरेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Created By AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।