द‍िवाली के ल‍िए खरीदने जा रही हैं कालीन, तो जरूर चेक करें 3 चीजें; वरना महीने भर में हो जाएगा खराब

दिवाली पर कालीन खरीदने का सोच रही हैं, तो सिर्फ उसका डिजाइन न देखें। उसकी मजबूती, नीचे की रबर ग्रिप और बुनाई जरूर चेक करें, ताकि कालीन सालों-साल नया जैसा टिका रहे।
Updated:- 2026-11-01, 14:40 IST
kaleen buying tips for diwali

दिवाली पर घर को सजाने के लिए लोग नई-नई चीजें खरीदते हैं। कोई पर्दे बदलता है, तो कोई सोफा कवर और कुशन के साथ घर को नया लुक देता है। इस दौरान कई लोग फर्श की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कालीन भी खरीदते हैं। बाजार में आपको छोटे-बड़े, कलरफुल और अलग-अलग डिजाइन के कालीन मिल जाएंगे, लेकिन सिर्फ उसका कलर और डिजाइन देखकर कालीन न खरीद लाएं।

कई बार दिखने में सुंदर कालीन घर लाने के कुछ ही समय बाद खराब होने लगता है। कहीं उसके धागे निकलने लगते हैं, तो कहीं वह फर्श पर बार-बार फिसलता है। इसलिए दिवाली के लिए नया कालीन खरीदने से पहले उसकी कुछ जरूरी चीजें जरूर देख लें। इससे आपका पैसा भी सही जगह लगेगा और कालीन भी लंबे समय तक चलेगा।

कालीन खरीदने से पहले क‍िन बातों का रखें ध्‍यान?

अगर आप द‍िवाली के ल‍िए नया कालीन खरीदने जा रही हैं, तो ये 3 चीजें जरूर से चेक कर लें।

kaleen buying tips for diwali (1)

image credit- magnific

1. कालीन का फैब्रिक

कालीन खरीदते समय सबसे पहले उसके फैब्रिक यानी कपड़े की क्वालिटी को जरूर चेक करें। देखने में अच्छा लगने वाला हर कालीन जरूरी नहीं है कि मजबूत भी हो। अगर उसका फैब्रिक कमजोर है, तो कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद ही वह खराब दिखने लगेगा। इसल‍िए-

  • कपड़े को हाथ से छूकर उसकी क्वालिटी देखें।
  • देखें कि धागे आसानी से निकल तो नहीं रहे हैं।
  • कालीन का कपड़ा बहुत कमजोर या ढीला तो नहीं लग रहा है।

तो सिर्फ डिजाइन देखकर कालीन न खरीदें। उसकी मजबूती भी चेक करें, ताकि कुछ ही दिनों में उसे बदलने की जरूरत न पड़े।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Kaleen के ये ड‍िजाइंस, कमरे को म‍िलेगा रॉयल लुक

2. रबर या अच्छी ग्रिप वाली कोटिंग चेक करें

कालीन खरीदते समय अक्सर लोग उसके ऊपर के डिजाइन और कलर पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन उसके नीचे का हिस्सा भी उतना ही जरूरी है। अगर कालीन के नीचे अच्छी ग्रिप नहीं है, तो वह फर्श पर बार-बार खिसक जाएगा। इससे आपको उसे बार-बार ठीक करना पड़ेगा। इसलिए खरीदने से पहले कालीन को पलटकर उसका नीचे वाला हिस्सा भी जरूर देख लें।

  • नीचे रबर की कोटिंग होनी चाहिए।
  • ऐसी कालीन खरीदें जो फर्श पर फ‍िसले नहीं।
  • अगर नीचे का हिस्सा बहुत चिकना है, तो कालीन को न लें।

 

kaleen buying tips for diwali (2)

image credit- adobe stock

3. कालीन की बुनाई

कालीन की मजबूती उसकी बुनाई पर भी निर्भर करती है। ऐसे में अगर धागे ठीक से बुने हुए नहीं हैं, तो कुछ समय बाद कालीन खराब होने लगेगी। इसलिए खरीदते समय उसकी बुनाई को ध्यान से देखना न भूलें। अगर धागे कम या पतले हैं कि उनके बीच से नीचे का बेस साफ नजर आ रहा है, तो न खरीदना ही बेहतर रहेगा। इसकी बुनाई को चेक करने के ल‍िए-

  • ऊपर से धागों को ध्यान से देखें।
  • हाथ से थोड़ा दबाकर उसकी बनावट को चेक करें।
  • देखें कि धागे बराबर लगे हैं या कहीं खाली जगह दिख रही है।

अगर धागे मोटे हैं और उनके बीच से नीचे का बेस नहीं दिख रहा, तो समझ जाएं क‍ि यह अच्छी बुनाई है।

यह भी पढ़ें- लिविंग रूम के लिए खरीदने जा रहे हैं कालीन, तो इन बातों रखें ध्यान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।