Diwali AI Photo Prompts: बिना फोटोशूट कराए साड़ी और लहंगे में पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक, जानें 5 प्रॉम्पट्स
-1794115033808.webp)
Best Gemini AI Prompts for Diwali 2026: दिवाली के मौके पर लोग न केवल दीये जलाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और मिठाइयां बांटते हैं बल्कि ढेरों तस्वीरें भी खींचते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को लगता है कि खूबसूरत तस्वीरों के लिए नए कपड़ों और सुंदर बैकग्राउंड की जरूरत होती है, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप अपनी साधारण तस्वीर को Gemini AI Prompts की मदद से एक खूबसूरत दिवाली फोटो में बदल सकती हैं।
Diwali AI Photo Prompt: साड़ी और लहंगे में फ्री में बनाएं परफेक्ट तस्वीर
आज के इस लेख में हम आपको दिवाली के लिए कुछ खास AI Prompts बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पटाखे जलाते हुए, दीयों के साथ और अलग-अलग खूबसूरत आउटफिट्स में महज 1 मिनट में शानदार तस्वीरें क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको लहंगा साड़ी या सूट पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
1. लाल मखमली लहंगे वाला शाही लुक
प्रॉम्प्ट: मेरी एक ऐसी फोटो बनाओ जिसमें मैं लाल रंग का भारी मखमली (Velvet) लहंगा पहने बैठी हूं। कमरा मिट्टी के जलते हुए दीयों और गेंदे के फूलों से सजा हुआ हो। चेहरे पर हल्की सी मुस्कान हो, मेकअप एकदम सिंपल हो और दिवाली की बहुत सुंदर लाइटें जल रही हों।

image credit - ai
2. सिंपल और मॉडर्न पिंक साड़ी लुक
प्रॉम्प्ट: मेरी एक फोटो बनाओ जिसमें मैंने लाइट गुलाबी रंग की बहुत सुंदर साड़ी पहनी है जिस पर फूलों की डिजाइन बनी है। मेरे हाथ में एक जलता हुआ मिट्टी का दीया हो और पीछे फेयरी लाइट्स (झालर) चमक रही हों, एकदम मॉडर्न दिवाली लुक।
-1794115250714.webp)
image credit - ai
3. नीली सिल्क साड़ी वाला ट्रेडिशनल लुक
प्रॉम्प्ट: मेरी एक ट्रेडिशनल फोटो बनाओ जिसमें मैंने नीले और गोल्डन रंग की सिल्क साड़ी पहनी हो। मेरे बालों में ताजा गजरा लगा हो और गले में सोने की ज्वेलरी हो। मैं जमीन पर रंगोली और जलते हुए दीयों के पास बैठी हूं।
-1794115361090.webp)
image credit - ai
4. हरा लहंगा और पटाखों वाला लुक
प्रॉम्प्ट: मेरी एक फोटो बनाओ जिसमें मैंने हरे रंग का मॉडर्न लहंगा पहना है। मैं अपने घर की सजी हुई बालकनी में खड़ी हूं और पीछे रात के आसमान में दिवाली की सुंदर आतिशबाजी (पटाखे) फूट रही है।
-1794115382005.webp)
image credit - ai
5. महलों वाला रानी जैसा लुक
प्रॉम्प्ट: मेरी एक फुल फोटो बनाओ जिसमें मैंने पीले रंग का मिरर-वर्क (शीशे के काम वाला) भारी लहंगा पहना है। मैं किसी पुराने खूबसूरत महल के आंगन में खड़ी हूं जहां पीतल के दीये लटके हैं और नीचे गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी हैं, एकदम शाही रानी जैसा लुक।
-1794115419097.webp)
image credit - ai
यह भी पढ़ें- पार्टनर के साथ Google Gemini से बनाएं परफेक्ट तस्वीर, नोट करें 10 बेस्ट AI Prompts
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- दिवाली डेकोरेशन के लिए घंटों न करें रिसर्च, Gemini पर ये 7 प्रॉम्प्ट डालें और पाएं बेहतरीन आइडियाज
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
