घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं ये 9 राजस्थानी बंधनवार, देखते रह जाएंगे मेहमान

Bandhanwar Designs For Diwali: दिवाली के मौके पर लोग न केवल घर की बल्कि मुख्य द्वार की भी खास सजावट करते हैं। ऐसे में लोग मेन डोर पर आम और गेंदे के फूल का तोरण लगाते हैं। अगर आप इस बार आम फूलों की माला या साधारण तोरण की जगह कुछ अलग लगाना चाहती हैं, तो राजस्थानी बंधनवार एक खूबसूरत विकल्प हो सकता है। रंग-बिरंगे कपड़े, ट्रेडिशनल कढ़ाई, शीशे, मोती और छोटी-छोटी घंटियों से सजे ये बंधनवार घर को आकर्षक लुक देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको राजस्थानी बंधनवार के 9 अलग-अलग डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप दिवाली पर अपने हिसाब से कोई डिजाइन चुन सकती हैं।
दिवाली के लिए राजस्थानी बंधनवार के 9 डिजाइंस (Rajasthani Bandhanwar Designs For Diwali)
मुख्य द्वार पर लगा बंधनवार घर की सजावट में चार-चांद लगाने का काम करता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं बाजार में मिलने वाले बंधनवार खरीदकर लाते हैं, लेकिन इस बार अगर आप कुछ अलग डिजाइन वाला बंधनवार लगाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए 9 डिजाइंस वाले बंधनावर चुन सकती हैं।
1. मिरर वर्क वाला राजस्थानी बंधनवार
अगर आपको पारंपरिक राजस्थानी सजावट पसंद है, तो मिरर वर्क वाला बंधनवार चुन सकती हैं। इसमें रंगीन कपड़े पर छोटे-छोटे शीशे, कढ़ाई और धागों से डिजाइन बनाया जाता है। लाइट पड़ने पर इस पर लगे शीशे चमकते हैं, जिससे मुख्य दरवाजा खूबसूरत दिखाई देता है।
Image Credit-ai
2. हाथी और मोर की आकृति डिजाइन वाला बंधनवार
राजस्थानी हस्तकला में हाथी और मोर की आकृतियां खूब पसंद की जाती हैं। ऐसे में आप इस बंधनवार को चुन सकती हैं, जिसमें दोनों तरफ हाथी और बीच में मोर या फूलों की कढ़ाई हो। यह डिजाइन लकड़ी के दरवाजे और पारंपरिक सजावट के साथ खास तौर पर अच्छा लगता है।
Image Credit-ai
3. लाल और सुनहरे रंग डिजाइन वाला बंधनवार
दिवाली के लिए लाल और सुनहरे रंग का मेल हमेशा आकर्षक लगता है। गोल्डन बॉर्डर, मोतियों और लटकन वाला बंधनवार दरवाजे को फेस्टिवल लुक देता है। अगर आप घर में लालटेन, दीये और गोल्डन थीम वाली सजावट कर रही हैं, तो यह डिजाइन बाकी सजावट के साथ आसानी से मेल खाएगा।
Image Credit-ai
4. रंग-बिरंगे पोम-पोम वाला बंधनवार
घर की सजावट में आमतौर पर लोग अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी दिवाली सजावट में ढेर सारे रंगों को शामिल करना चाहती हैं, तो पोम-पोम वाला बंधनवार चुन सकती हैं। इसमें लाल, पीले, हरे, नीले और गुलाबी रंग के ऊनी गोले और लटकन लगाए जाते हैं। यह डिजाइन खासकर हल्के रंग के दरवाजे पर उभरकर दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- Diwali Decoration: इस साल मुख्य द्वार पर लगाने के लिए देखें तोरण के ये नए डिजाइंस, घर में जुड़ जाएगी रौनक
5. गोटा-पट्टी वाला बंधनवार
अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे के लिए गोटा पट्टी वाला बंधनवार चुन सकती हैं। इसमें कपड़े पर सुनहरी या चांदी जैसी पट्टियों से फूल, पत्तियां और ज्यामितीय आकृतियां बनी होती है। यह डिजाइन दिवाली के साथ-साथ शादी और दूसरे पारिवारिक कार्यक्रमों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image Credit-ai
6. घंटियों और मोतियों वाला बंधनवार
अगर आप डेकोरेशन में ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो छोटी घंटियों और मोतियों वाला बंधनवार मुख्य द्वार पर लगा सकती हैं। इसमें कपड़े के साथ घंटियां, मोतियों की लड़ियां और रंगीन लटकन लगे होते हैं। खरीदते समय देखें कि घंटियां बहुत भारी न हों और दरवाजा खुलने-बंद होने में परेशानी न हो।
Image Credit-ai
7. पैचवर्क वाला राजस्थानी बंधनवार
पैचवर्क बंधनवार अलग-अलग रंगों और प्रिंट वाले कपड़ों को जोड़कर बनाया जाता है। इसमें पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों की झलक मिलती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो घर की सजावट में रंगों और हाथ से बनी चीजों से घर को सजाना पसंद करते हैं
8. कठपुतली स्टाइल राजस्थानी बंधनवार
दिवाली की शाम घर को अलग लुक देने के लिए राजस्थान की लोककला से प्रेरित कठपुतली बंधनवार लगा सकती हैं। इसमें छोटी सजावटी कठपुतलियां, रंगीन कपड़े और लटकन लगे होते हैं। खासकर यह डिजाइन उन लोगों को ज्यादा पसंद आ सकता है, जो पारंपरिक लोककला को अपनी दिवाली की सजावट का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
Image Credit-ai
9. हाथ से बनी कपड़े की लटकन वाला बंधनवार
अगर आप सादगी के साथ पारंपरिक सजावट चाहती हैं, तो कपड़े की लंबी लटकन वाला बंधनवार चुनें। इसमें रंगीन धागों, कपड़े की पट्टियों और छोटी सजावटी गांठों का इस्तेमाल होता है। इसे घर पर भी पुराने रंगीन कपड़ों से तैयार किया जा सकता है, बशर्ते कपड़े साफ हों और उनकी सिलाई मजबूत हो।
इसे भी पढ़ें- आसान दिवाली Rangoli Designs के साथ मिनटों में घर दिखेगा फेस्टिव रेडी!
बंधनवार खरीदते और लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- दिवाली के लिए बंधनवार चुनते समय सिर्फ उसका डिजाइन न देखें, बल्कि दरवाजे की चौड़ाई और सजावट के बाकी रंगों का भी ध्यान रखें।
- छोटे दरवाजे पर बहुत चौड़ा या भारी बंधनवार लगाने से सजावट जरूरत से ज्यादा भरी हुई लग सकती है।
- बड़े मुख्य दरवाजे पर चौड़ा और रंगीन डिजाइन ज्यादा आकर्षक दिखाई दे सकता है।
- बंधनवार को मजबूत हुक या सुरक्षित तरीके से लगाएं, ताकि वह गिरने का खतरा न बने।
- अगर उसमें बिजली की झालर या दीये भी सजाने वाली हैं, तो कपड़े और लटकन को गर्मी तथा खुली लौ से दूर रखें।
- सही डिजाइन और सुरक्षित सजावट के साथ आपका मुख्य दरवाजा दिवाली पर घर की खूबसूरती बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें-दिवाली के लिए खरीदने जा रही हैं कालीन, तो जरूर चेक करें 3 चीजें; वरना महीने भर में हो जाएगा खराब
ऊपर बताए गए बंधनवार को आप अपने पसंद के हिसाब से चुनकर दरवाजे के मुख्य द्वार पर सजा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai (main image)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।