Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

Diwali Kab Hai 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Diwali Shubh Muhurat 2024: दिवाली का त्योहार कार्तिक माह के अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन विधिवत रूप से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-10-21, 15:47 IST
diwali 2024 kab hai date lakshmi ganesh puja shubh muhurat and significance

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो दिवाली के दिन कई तरह के उपाय करने का विधान है। अब ऐसे में लोग दिवाली को लेकर संशय में हैं कि इस साल दिवाली का त्योहार 31 को या 01 को मनाई जाएगी। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दिवाली का त्योहार कब मनाया जाएगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा का महत्व क्या है?

इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली?

diwali 2024

दिवाली का त्योहार अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इसलिए कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से हो रहा है और इस तिथि का समापन 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के आधार पर इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

दिवाली के दिन विधिवत रूप से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इसलिए इस साल लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 34 मिनट तक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी जी का पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं। इसलिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो दिवाली के दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से जातकों पर धन की देवी की कृपा बनी रहती है। साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि भी होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली आने से पहले घर से निकालें ये चीजें, दुख और दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को मातृत्व सुख न मिलने पर वह बेहद पीड़ा में थी। जिसे देखकर माता पार्वती ने अपने पुत्र गणेश को उन्हें दत्तक पुत्र के रूप में सौंप दिया। इस बात से प्रसन्न होकर माता पार्वती ने घोषणा की, कि जो व्यक्ति भगवान गणेश के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेगा। उसे सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - घर में वास्तु दोष होने पर घटने लगती हैं ये घटनाएं

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का महत्व क्या है?

maa lakshmi and lord ganesha puja

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही सभी बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है और जीवन में हमेशा उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।