Tue Sep 15, 2026 | Updated 11:37 PM IST

Diwali 2023: ऐसे करें दिवाली पर अपने घर को इको फ्रेंडली तरह से डेकोरेट

Diwali Decoration:दिवाली पर लोग कई तरह से अपने घर को डेकोरेट करते हैं। पटाखों के कारण पॉल्यूशन बहुत अधिक हो जाता है। घर की डेकोरेशन करने के लिए आप अलग-अलग तरीकों को अपना सकती हैं।   
Updated:- 2023-09-13, 10:43 IST
image

Eco Friendly Diwali Decoration: दिवाली का त्यौहार भारत के मुख्य त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार न केवल हिंदू बल्कि सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। दिवाली से पहले लोग घर की साफ-सफाई से करते हैं और घर की सजावट करते हैं। आप घर को इको-फ्रेंडली तरह से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके बारे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर को इको-फ्रेंडली तरह से डेकोरेट कर सकती हैं। 

घर के बाहर की सजावट कैसे करें 

आप घर के बाहर फूलों से सजावट कर सकती हैं। इसके अलावा आप अलग-अलग फूलों की माला बनाकर गेट पर सजा सकती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा। आप चाहें तो रंगोली भी घर के आंगन में बना सकती हैं। दिवाली पर दिये जलाने की पुरानी परंपरा है, लेकिन इन आप घर को अलग-अलग दियों से भी सजा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें-Diwali 2023: दिवाली से जुड़ी इन रोचक बातों को आप भी जान लें

ऑर्गेनिक रंगोली से घर की सजावट करें 

eco friendly diwali decoration decor

अपने घरों में जिन रंगों से आप रंगोली बनाती हैं वह भूमि प्रदूषित करने का काम भी कर सकते हैं क्योंकि उनमें केमिकल होता है। इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए आप फूल या फिर चावल का यूज करके खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं। रंगोली देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतनी ही प्राकृतिक भी होती है। रंगोली को रंग से भरने के लिए आप चावल कॉफी पाउडर या फिर हल्दी और कुमकुम का भी यूज कर सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें-Diwali Thali Decoration: इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं

घर की सजावट के लिए हैंडमेड पेपर और फूलों का करें यूज 

diwali  how to decorate your home eco friendly

आप घर की सजावट के लिए कलरफुल हैंडमेड पेपर का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको हैंडमेड पेपर को एक अलग- अलग डिजाइन में बनाना होगा और फिर इसे एक लाइन में लगाना होगा। घर की सजावट के लिए यह एक अच्छा तरीका है। इसमें आपको अधिक पैसे भी नहीं लगाने पड़ेंगे और आप कम पैसों में घर की सजावट कर पाएंगी। 

आप इन तरीकों से घर की सजावट कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- pexels

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।