Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

Diwali 2022:आखिर क्यों दिवाली की रात में लगाया जाता है दीपक से बना हुआ काजल?

 इस लेख हम आपको बताएंगे कि क्यों दिवाली की रात में दीपक से बना हुआ काजल लगाया जाता है।
Updated:- 2022-10-03, 12:49 IST
image

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। आपको बता दें कि कई लोग दिवाली की रात में घर पर दीपक से काजल बना कर लगाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इसका एक विशेष महत्व होता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि इसके पीछे का क्या कारण है अगर आप इसका कारण जानना चाहते हैं तो अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें। 

कैसे बनाते हैं दीपक से काजल?

 importance of applying Kajal on diwali night

आपको बता दें कि अगर आफ दीपक से काजल बनाना चाहती हैं तो आप दीपक को पहले तेल से भर दें फिर उसमें रुई की  बत्ती को सही से भिगो दीजिए। इसके बाद जब रुई की बत्ती सही से भीग जाए तो उसके ऊपर किसी छोटी प्लेट या कटोरी को सावधानी के साथ रख दें।

ध्यान रखें कि प्लेट में दीपक की जल रही लौ छू रही हो। इसके बाद आप आधे घंटे के बाद जब प्लेट देखेंगी तो प्लेट में आपको थोड़ी सी कार्बन कोटिंग यानी कालिख की तरह नजर आएगी। अब आपको दीपक को बुझा कर प्लेट को हटाना होगा। ध्यान रखें कि प्लेट हटाने के लिए आप कपड़े का यूज करें ताकि प्लेट गर्म होने पर आपको कोई नुकसान ना हों।

इसके बाद कालिख से काजल बनाने के लिए आपको एक साफ कॉटन से छोटे-छोटे कणों को सही से हटाना होगा। इसके बाद एक छोटी डिब्बी में आपको बाकी बचा हुआ हिस्सा रखना होगा। अब आप डिब्बी में काजल को कुछ बूंद घी के मिला लीजिए। इसके बाद इस डिब्बी को रख दें। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह से आप दीपक से काजल को बहुत आसानी से बना सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

क्यों लगाते हैं दीपक से बना हुआ काजल?

वैसे तो काजल को बुरी नजर से बचाने के लिए ज्यादातर लोग लगाते हैं लेकिन हिंदू मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात में दीपक से काजल बनाने का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें  ऐसा भी माना जाता है कि दिवाली की रात में दीपक से बना हुआ काजल लगाने से घर परिवार में किसी को बुरी नजर नहीं लगती है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कई लोग अपनी तिजोरी, घर के बाहर गेट पर भी काजल लगाते हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात में काजल लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ शांति भी बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें- दिवाली से पहले घर के जालों की सफाई के लिए अपनाएं यह टिप्स

इसके अलावा कई वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि दिवाली के दिन होने वाले प्रदूषण से हमारी आंखों को बहुत नुकसान पहुंचता है इसलिए रात में दीपक से बने हुए काजल लगाने से आंखें शुद्ध हो जाती हैं। इन सभी कारणों की वजह से दिवाली की रात में काजल लगाने का विशेष महत्व होता है।  

 

तो यह थी दिवाली से जुड़ी हुई जानकारी। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit-facebook/unsplash 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।