पति नहीं मानते आपकी बात तो दिवाली के दिन करें ये अचूक टोटके

अगर आपके पति आपको बार-बार नजरअंदाज करते हैं तो दिवाली के दिन आप कुछ विशेष टोटके आजमाकर उन्हें अपने वश में कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-10-21, 16:27 IST
image

दिवाली का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर कोई इस दिन अपने सुखद जीवन की अभिलाषा करता है और घर में समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करता है। किसी भी व्यक्ति की उन्नति के लिए जितनी आवश्यकता धन और समृद्धि की होती है उतनी ही सुखी दाम्पत्य जीवन की भी होती है। दिवाली का दिन और रात आपके जीवन में समृशि लाने के लिए बहुत ही ख़ास माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन किए गए कई विशेष उपाय कई समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं। 

महिलाओं की बड़ी समस्याओं में से एक होती है कि उनके पति उनकी बात सुनी अनसुनी कर देते हैं। इस वजह से उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है और घर में कलह कलेश बढ़ने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं तो दिवाली के पर्व के दिन किए गए कुछ उपाय आपके दाम्पत्य जीवन को सुखी बना सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें कि पति का प्यार बढ़ाने के लिए आप दिवाली में कौन से ज्योतिष उपाय आजमा सकती हैं। जानें कि पति का प्यार बढ़ाने के लिए आप दिवाली में कौन से ज्योतिष उपाय आजमा सकती हैं। 

माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें 

diwali  lakshmi pujan for married life

ऐसी मान्यता है कि यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को चावल की खीर का भोग लगाएंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में कभी भी कोई मन -मुटाव नहीं होंगे। माता लक्ष्मी को लगाए गए खीर के भोग को पति -पत्नी एक साथ ग्रहण करें। ये उपाय आपके जीवन में सभी समस्याओं को दूर करके प्रेम बढ़ाने में मदद करेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Diwali Puja Muhurat 2022 : इस साल बहुत शुभ योग में पड़ेगी दीपावली, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

माता लक्ष्मी को कमल के फूलों की माला चढ़ाएं 

दीपावली के दिन कमल के फूलों की एक माला माता लक्ष्मी को चढ़ाएं (माता लक्ष्मी को कैसे खुश करें) और साथ में भगवान विष्णु का आह्वाहन करें। इसके साथ माता लक्ष्मी से अपने सुखी दाम्पत्य जीवन की प्रार्थना करें आपको समस्त कष्टों से मुक्ति मिलेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा। इस उपाय से आपके पति आपकी बातों पर ध्यान देने लगेंगे। 

गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 

offer durva grass to ganpati on diwali

दिवाली के दिन आप गणपति को मुख्य रूप से दूर्वा घास अर्पित करें। इससे आपके पति के साथ संबंध हमेशा मजबूत बने रहेंगे। गणपति को दूर्वा घास मुख्य रूप से पसंद है, इसलिए यदि आप उन्हें दिवाली के दिन ये अर्पित करती हैं तो ये जीवन में खुशहाली लाने में मदद करेंगे। 

 

पति-पत्नी मिलकर करें दिवाली पूजन 

यदि आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनाए रखना चाहती हैं तो पति -पत्नी साथ में मिलकर दिवाली की पूजा करें। इस उपाय से आपका आपसी प्रेम बढ़ेगा और कभी भी व्यर्थ के झगड़े नहीं होंगे। वैसे इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन गणपति के साथ किया जाता है, लेकिन यदि आप विष्णु पूजन भी माता लक्ष्मी के साथ करेंगी तो ये आपके जीवन में सौहार्द्र बनाए रखेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Diwali Wishes and Quotes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

माता लक्ष्मी को हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं 

offer kumkum to goddess lakshmi in diwali  for happy married life

दिवाली पूजा के दौरान यदि आप माता लक्ष्मी को कुमकुम और हल्दी का तिलक लगाती हैं तो ये आपके जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने में मदद करता है। इस विशेष उपाय से आपके और पति के बीच संबंध मजबूत होंगे। हल्दी आपकी सभी वैवाहिक समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। साथ ही, यदि आपकी शादी में बाधा आ रही है तब भी आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को हल्दी अर्पित करें। जल्द ही आपके लिए विवाह के योग बनेंगे। 

मेहंदी का करें दान 

यदि आपके पति आपकी बात नहीं मानते हैं तो आप दिवाली के दिन किसी किन्नर को मेहंदी दान में दें और इसके साथ ही किसी सुहागन महिला को सुहाग की  सामग्री उपहार स्वरुप दें। इस आसान टोटके से आपके वैवाहिक जीवन में सदैव प्रेम बना रहेगा और लड़ाई झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। 

 

यदि आप दिवाली एक दिन यहां बताए गए विशेष उपायों को आजमाएंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा प्रेम बना रहेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।