herzindagi
home decor tips

Diwali 2022: सिर्फ कैंडल्स और दीए से ही नहीं, कागज के फूलों से करें घर की सजावट

<span style="font-size: 10px;">दिवाली के समय सभी अपने घर को अलग तरीकें से सजाते हैं, चलिए जानतें हैं कागज के फूलों से घर की सजावट कैसे करें।</span>
Editorial
Updated:- 2022-10-08, 13:39 IST

दिवाली के समय महिलाएं घर की डेकोरेशन में किसी भी प्रकार का कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर पड़ा वेस्ट पेपर का इस्तेमाल कर अपने घर को आसानी से सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं।

PAPER

बटरफ्लाई वॉल हैंगिंग क्राफ्ट

बटरफ्लाई वाले हैंगिंग क्राफ्ट देखने में काफी सुंदर लगता हैं। आप इस क्राफ्ट को आसानी से वीडियो देख कर बना सकते हैं। कलरफुल बटरफ्लाई वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल कर आप अपने घर को आसानी से सजा सकते हैं। इसके लिए आपको पेपर और धागे की जरुरत होगी।

इसे भी पढ़ें:Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं

कागज से फूल बनाएं

आप कलरफुल कागज की मदद से फूल बना सकते हैं। इन फूलों को आप अपने घर के दरवाजों, टेबल या पूजा रुम में भी लगा सकते हैं। कागज से फूल बनाना काफी आसान है आप इसे ऑनलाइन बनाना भी सीख सकते हैं।

  • कागज के फूल की लड़ी बनाएं।
  • कागज के फूल से कई तरह के फूल बनाएं।
  • कागज का इस्तेमाल कर आप पत्ते भी बना सकते हैं।
  • कई रंग के कागज से तितलियां बना सकते हैं।

कागज की फूल से बनाएं माला

कागज के फूल का इस्तेमाल कर आप कई तरह का माला बना सकते हैं। इन माला को आप अपने घर के दरवाजों पर लगा सकते हैं। कागज की मदद से आप पत्ते भी बना सकते हैं। उन पत्तों का इस्तेमाल कर आप अपने घर के दरवाजों को सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

Paper decoration tips

टिशू पेपर के साथ फूल

टिशू पेपर की भी मदद से आप फूल बना सकते हैं। टिशू पेपर से कई तरह के फूल बन जाते हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

यह विडियो भी देखें

न्यूज पेपर से भी बनाएं फूल

न्यूज पेपर की सहायता से आप फूल बना सकते है। ब्लैक एंड वाइट कलर का फूल देखने में काफी सुदंर लगता हैं। पेपर का इस्तेमाल कर आप बड़े फूल भी बना सकते हैं।

अगर आपको भी इस दिवाली अपने घर कोडिफरेंट लुक देना है तो आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर अपने घर को सजा सकते हैं।

अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही व्रत की रेसिपीज जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।