herzindagi

दिव्यांका और विवेक दूर करेंगे तकरार, 8 जुलाई को धूमधाम से मनाएंगे अपनी शादी की सालगिरह

छोटे पर्दे की सबसे बड़ी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का करियर पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उनकी लव लाइफ में इन दिनों थोड़ी मुश्किल पेश आ रही है। टीवी शो के सेट्स पर कुछ ऐसा ही सुनने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया अपनी रिलेशनशिप में कुछ चैलेंजेस का सामना कर रहे हैं। शादी के बाद नई चुनौतियों का सामना करना ही पड़ता है और यह मुश्किल हर कपल के सामने आती है। अब देखना ये है कि दिव्यांका और दहिया किस तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। <div>&nbsp;</div>

Saudamini Pandey

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Jul 2018, 17:07 IST

दिव्यांका और विवेक दहिया हैं टीवी के स्टार कपल

Create Image :

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की बेहद रोमांटिक अंदाज में खिंचवाई गई तस्वीरें देखकर लगता था कि प्यार को इसी तरह परवान चढ़ना चाहिए। दो साल पहले 8 जुलाई को इनकी शादी हुई थी। दिव्यांका और विवेक ने शादी से पहले और शादी के बाद भी लंबे वक्त तक रोमांस के पल बिताए और हर किसी ने उन्हें ड्रीम कपल करार दे दिया। 

दिव्यांका ने किया विवेक का बचाव

Create Image :

विवेक को लेकर फैंस कभी कुछ गलत कहा तो दिव्यांका फौरन उनके बचाव में उतर गईं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिव्यांका और विवेक की एक साथ खिंची तस्वीरों पर जिस तरह से ट्रोलिंग हो रही है, उससे इनके रिश्तों के बारे में चर्चा गरमा गई है। हाल ही में एक ट्रोलर के एक ऐसे ही कमेंट पर दिव्यांका नाराज हो गई थीं। 

दिव्यांका कूल तरीके से हैंडल कर रही हैं प्रॉब्लम

Create Image :

सुनने में आ रहा है कि विवेक दहिया के साथ अपने रिश्तों पर सफाई देते-देते दिव्यांका परेशान हो गई हैं। वहीं दिव्यांका को हर जगह मिलने वाली जरूरत से ज्यादा अटेंशन से विवेक इन्सिक्योर फील करने लगे हैं। विवेक को शायद यह लगने लगा है कि दिव्यांका के सामने उनकी लोकप्रियता फीकी पड़ती जा रही है। करीबी लोगों का मानना है कि इसी वजह से विवेक दिव्यांका के साथ सही तरीके से पेश नहीं आते। इन वजहों से इस कपल के बीच मनमुटाव बढ़ रहा है। लेकिन दिव्यांका इस मामले को कूल तरीके से हैंडल करना चाहती हैं, इसीलिए वह इन खबरों पर रिएक्ट नहीं कर रहीं।

विवेक को नहीं मिल रहे अच्छे प्रोजेक्ट

Create Image :

इधर दिव्यांका अक्सर शूटिंग के दौरान विवेक और अपने रिश्तों के नॉर्मल होने की बात कहती रहती हैं, उधर विवेक दहिया दिव्यांका के साथ अब किसी भी पब्लिक इवेंट में जाने से कतराने लगे हैं। माना जा रहा है कि विवेक को इन दिनों कोई अच्छा प्रोजेक्ट नहीं मिल पा रहा और इसी वजह से वह फ्रस्टेशन के शिकार हो गए हैं। दिव्यांका के साथ उनके सही तरीके से बिहेव ना करने की वजह भी यही बताई जा रही है।

दिव्यांका कर रही हैं विवेक की मदद

Create Image :

हालांकि दिव्यांका ने अपने पति की इन मुश्किलों को समझने हुए उनकी कई बड़े टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स से मुलाकात कराई है ताकि विवेक को अच्छा काम मिल जाए, लेकिन अभी तक बात नहीं बनी है। हालांकि, विवेक इन दिनों एक हॉरर शो 'कयामत की रात' में करिश्मा तन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। मगर शो में वह लीड एक्टर नहीं है। विवेक ने एकता कपूर के शो 'कवच' में भी काम कर चुके हैं, लेकिन इस शो ने कुछ खास कमाल नहीं किया और कुछ ही महीने में बंद हो गया।

जल्द ही सुलझा लेंगे मुश्किल

Create Image :

दिव्यांका के साथ रिलेशनशिप में आ रही मुश्किलों पर विवेक दाहिया ने भी स्वीकार किया है कि कुछ प्रॉब्लम आ रही हैं, लेकिन वह यह भी मानते हैं कि इन्हें जल्द ही सॉल्व कर लिया जाएगा। 8 जुलाई को इस जोड़े की शादी को दो साल पूरे हो जाएंगे तो मुमकिन है कि दिव्यांका और विवेक दहिया अपनी प्रॉब्लम्स को जल्द सुलझाकर अपनी शादी की सालगिरह पूरी धूमधाम से मनाएं।