Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा में क्या है अंतर?

Ganga Saptami Aur Ganga Dussehra Ke Beech Antar: 27 अप्रैल, दिन गुरुवार को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में गंगा नदी को मां के साथ-साथ मोक्षदायनी भी माना गया है। साल में दो बार मां गंगा के विशेष उत्सव मनाए जाते हैं जिनमें से एक गंगा सप्तमी है तो दूसरा गंगा दशहरा। हालांकि आप में से बहुत कम लोग ही होंगे जिन्हें गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा के बीच का अंतर पता होगा। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
- धर्म ग्रंथों और पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।
- वहीं, शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2023 Upay: सुख-संपन्नता के लिए गंगा सप्तमी पर करें ये सरल उपाय
- जहां एक ओर गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा का जन्मोत्सव होता है यो वहीं गंगा दशहरा मां गंगा (गंगा ने अपने बेटों को क्यों मारा) के पृथ्वी पर अवतरण का उत्सव है।
- गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा ब्रह्म देव के कमंडल से जन्मी थीं जबकि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का आगमन पृथ्वी पर हुआ था।
- गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा ने अपने जल से भगवान विष्णु की चरण वंदना कर उनके लोक में अपना स्थान पाया था।
- तो वहीं गंगा दशहरा के दिन मां गंगा ने प्रथ्वी पर जाते समय भगवान शिव की जटाओं में अपने वेग को स्थापित किया था।
- असल में गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा स्वर्ग में जन्मीं थीं जबकि पृथ्वी पर उनका अवतरण गंगा दशहरा के दिन हुआ था।
- हालांकि ज्यादातर लोग गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा को एक ही मानते हैं और मां गंगा के पृथ्वी पर आने का दिन समझते हैं।
- गंगा सप्तमी के दिन अपने जल से मां गंगा ने स्वर्ग के सभी देवी-देवताओं (हिन्दू धर्म में कितने देवी-देवता हैं) को तृप्त एवं शुद्ध किया था।
यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2023: कब है गंगा सप्तमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- वहीं, गंगा दशहरा के दिन मां गंगा ने पृथ्वी पर आकर भागीरथ के पूर्वजों को मुक्ति दी थी।
- गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा में मात्र एक समानता है कि दोनों ही दिन मां गंगा की पूजा और गंगा स्नान का विशेष विधान है।
तो ये था गंगा सप्तमी और गंगा दशहरे के बीच का अंतर। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।