ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम, UPI का नया अपडेट बताएगा कि पैसा किसे जा रहा है; जानें यहां
-1769598123411.webp)
आजकल हर कोई यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर रहा है। यह कैशलेस तकनीक लोगों को बेहद पसंद आ रही है, लेकिन क्या होता है कि जब भी हम यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो हमें यह नहीं पता होता कि हम किसे पेमेंट करने जा रहे हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपको पेमेंट स्क्रीन मॉडर्न तकनीक का सहारा लेना होगा। बता दें कि इससे पता चल जाएगा कि आप जिसे भी पेमेंट करने जा रहे हैं वह इंसान सही है या नहीं। जी हां, ऐसे में आपको इस नए फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूपीआई से जुड़ा नया फीचर क्या है और इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
अब नहीं होगा Fraud
बता दें कि जब यूपीआई से पेमेंट की जाती है तो आप पिन डालते हैं। उस वक्त स्क्रीन के एकदम ऊपर आपको एक नए लुक में अमाउंट और जिसे पैसा ट्रांसफर करना है वह दिखाई देगा। साथ में आपको सीधे हाथ की तरफ रुपए का लोगो भी नजर आएगा।
-1769598405774.jpg)
वैसे कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आप जिसे पेमेंट कर रहे हैं उस रिसीवर का क्या नाम है यानी अब आप किसी गलत इंसान को पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे बल्कि आपका पैसा सही अकाउंट में जाएगा। साथ ही सही इंसान को भी मिल जाएगा। इसे आप एक तरीके से डबल चैक भी समझ लीजिए।
इसे भी पढ़ें - Aadhaar-Pan Linking: क्या पैन-आधार को लिंक करना सबके लिए जरूरी है, जानें किन लोगों को मिली है छूट और Link से जुड़े नियम?
कैसे करें इस्तेमाल?
ये नया यूजर इंटरफेस इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना यूपीआई एप अपडेट करना होगा। यदि आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो आप प्ले स्टोर पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास आईफोन है तो एपस्टोर का रुख कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बेहद फायदा होगा। बता दें कि कुछ लोगों को अपडेट करने के बाद भी ये फीचर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एनपीसीआई द्वारा बताया गया है। ऐसे में जल्दी आपको यह फीचर आपके फोन में दिखाई देने लग जाएगा।
-1769598432774.jpg)
नोट - यदि आप भी यूपीआई एप चलाती हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप आज ही अपनी एप को अपडोट कर दें।
इसे भी पढ़ें - लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले जरूर पूछें ये 3 सवाल, वरना 'हिडन चार्ज' जेब कर देंगे खाली
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।