Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

एक समय पर श्रीदेवी बोनी कपूर को बांधती थीं राखी, जानें कैसे हुआ दोनों को प्यार

श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में जानें कुछ दिलचस्प बातें।  
Updated:- 2022-12-27, 14:17 IST
image

श्रीदेवी आज भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे साथ है। एक जमाने में अभिनेत्री को इंडस्ट्री में चांदनी कहा जाता था। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हुआ करते थे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्सा।

श्रीदेवी एक समय मिथुन चक्रवर्ती से करती थीं प्यार

श्रीदेवी के लव स्टोरी के काफी चर्चे हुआ करते थे। बता दे कि उनका नाम एक जमाने में मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा गया था। यहीं नहीं दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट भी किया था। इन सबके बाद भी श्रीदेवी ने अपना जीवनसाथी बोनी कपूर को चूना था। दोनों की रिश्ते को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही कोई जानता होगा।

मोना कपूर की अच्छी दोस्त थीं श्रीदेवी

sridevi love story

बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना कपूर हैं। वह अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं बेहद कम लोग जानते हैं कि मोना कपूर और श्रीदेवी काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। यहीं कारण था कि उस जमाने में श्रीदेवी को मोना ने अपने घर में रहने की इजाजत दी थीं। उन दिनों श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं। वहीं मोना का बोनी कपूर के साथ भी काफी अच्छा रिश्ता था।

इसे जरूर पढ़ें: Birth Anniversary: इस कारण से बार-बार बेहोश होती थीं श्रीदेवी, जानें 'फीमेल बच्चन' के बारे में कुछ फैक्ट्स

श्रीदेवी ने एक समय बांधा था बोनी कपूर को राखी

इसके बावजूद भी मिथुन चक्रवर्ती श्रीदेवी और बोनी कपूर पर शक किया करते थे। यही वजह थी कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर को एक जमाने में यकीन दिलाने के लिए राखी बांध दी थी। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना ने किया था। 

इसे जरूर पढ़ें: जब जितेंद्र से जुड़ा था श्रीदेवी का नाम, अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया था ये रिएक्शन

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’के दौरान प्यार का इजहार किया था बोनी कपूर ने

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’के दौरान दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी से अपने दिल की बात शेयर की थीं। उन्होंने श्रीदेवी से कहा था कि वह उनसे प्यार करते हैं। इसके बाद ही दोनों साथ में काम करने लगे और एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे। वही मोना ने कभी भी दोनो पर शक नहीं किया था उन्हें लगता था कि दोनों भाई बहन है लेकिन ऐसा नहीं था।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

IMAGE CREDIT: INSTAGRAM

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।