मेन गेट से ही दिखेगी दिवाली की असली रौनक, सजावट के लिए काम आएंगे ये बजट फ्रेंडली आइडियाज

द‍िवाली पर अगर आप घर के मेन गेट को सजाना चाहती हैं, तो इसके ल‍िए बाजार से कोई महंगे डेकोरेट‍िव आइटम्‍स खरीदने की जरूरत नहीं है। हम आपको बजट फ्रेंडली आइडियाज दे रहे हैं।
Updated:- 2026-11-02, 16:10 IST
diwali main gate decorating ideas

हम सभी चाहते हैं कि दिवाली पर हमारा घर सबसे खूबसूरत दिखे। कोई घर के अंदर रंगोली बनाता है, तो कोई दीयों और लाइट्स से हर कोने को रोशन करता है, लेकिन घर के डेकोरेशन की शुरुआत मेन गेट से हो जाए, तो त्योहार का मजा ही कुछ और होता है। दरअसल, घर में आने वाले मेहमान सबसे पहले मेन गेट ही देखते हैं। ऐसे में अगर दरवाजे को अच्छे से सजा दिया जाए, तो घर के बाहर से ही दिवाली वाली फील आने लगेगी।

इसके लिए आपको महंगे या ढेरों डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर में रखी कुछ पुरानी चीजों और कम बजट वाले डेकोरेशन आइटम्स से भी मेन गेट को सुंदर बना सकती हैं।

घर के मेन गेट से कैसे करें दिवाली की डेकोरेशन?

हम आपको कुछ ऐसे आसान आइडियाज दे रहे हैं, जिनसे दिवाली पर आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

diwali main gate decorating ideas (1)

image credit- magnific

1. फूलों की माला से सजाएं मेन गेट

दिवाली पर गेंदे के फूलों से आप घर के गेट को सजा दें। इसके लिए आप मेन गेट के दोनों तरफ गेंदे के फूलों की लड़ियां लगाएं। चाहें तो दरवाजे के ऊपर भी फूलों की माला लगा सकती हैं।

  • असली फूलों की जगह आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पीले और नारंगी रंग के फूल दरवाजे को खूबसूरत लुक देंगे।
  • पुरानी फूलों की लड़ियों को भी साफ करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस तरह आप कम खर्च में अपने घर के मेन गेट को दिवाली के लिए तैयार कर सकती हैं।

2. रंगोली से बढ़ाएं एंट्रेंस की खूबसूरती

दिवाली पर रंगोली के बिना मानो सजावट अधूरी लगती है। आप मेन गेट के ठीक सामने या दरवाजे के पास छोटी सी रंगोली बना दें। इसके लिए रंगोली के रंग, फूलों की पंखुड़ियां या चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको बड़ी रंगोली बनाना नहीं आता, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में रंगोली बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाले सांचे भी मिल जाते हैं। इनसे भी रंगोली बन जाएगी।

3. दीयों से सजाएं मेन गेट

दिवाली का त्योहार दीयों के बिना पूरा नहीं होता है। ऐसे में मेन गेट के पास आप छोटे-छोटे दीये रख दें। इससे भी सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाएगी।

  • मिट्टी के साधारण दीयों का इस्तेमाल करें।
  • दीयों को रंगकर भी सजाया जा सकता है।

बस दरवाजे के पास दीये रखते समय ध्यान रखें कि वे पर्दे, फूलों या किसी दूसरी जलने वाली चीज के बहुत पास न हों। दीयों को सजाने से घर का एंट्रेंस रोशनी से जगमग दिखेगा।

diwali main gate decorating ideas (2)

image credit- magnific

4. पुरानी चुनरी या दुपट्टे से करें डेकोरेशन

अगर आपके पास कोई पुरानी कलरफुल चुनरी या दुपट्टा रखी है, तो उसे फेंकने के बजाय दिवाली की डेकोरेशन में यूज कर सकती हैं। इसे दरवाजे के ऊपर या दोनों तरफ अच्छे से लगा दें। चाहें तो इसके साथ फूलों की लड़ियां भी लगा सकती हैं। इस तरह बिना ज्यादा पैसे खर्च किए मेन गेट को नया लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Diwali Decoration: इस साल मुख्य द्वार पर लगाने के लिए देखें तोरण के ये नए डिजाइंस, घर में जुड़ जाएगी रौनक

5. लाइट्स से सजाएं दरवाजा

दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए लाइट्स का खूब इस्तेमाल होता है। आप मेन गेट के आसपास छोटी LED लाइट्स भी लगा सकती हैं। इन्हें दरवाजे के ऊपर या किनारों पर लगा दें। आपको बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की लाइट्स आसानी से मिल जाएगी।

diwali main gate decorating ideas (3)

image credit- magnific

6. सुंदर तोरण लगाएं

मेन गेट पर तोरण भी लगाया जा सकता है। आप बाजार से फूलों वाला तोरण खरीद सकती हैं या घर पर पुरानी साड़ी से भी तोरण बना सकती हैं। इसे दरवाजे के ऊपर लगाएंगी तो एंट्रेंस सुंदर दिखेगा। बस तोरण चुनते समय अपने दरवाजे के रंग का भी ध्यान रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- आसान दिवाली Rangoli Designs के साथ मिनटों में घर दिखेगा फेस्टिव रेडी!

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।